Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में कल से फ्रंटलाइन, हेल्थ केयर व 60 वर्ष या इससे ऊपर के बुजुर्गों को लगेगा बूस्टर डोज
    Breaking News झारखंड

    जिले में कल से फ्रंटलाइन, हेल्थ केयर व 60 वर्ष या इससे ऊपर के बुजुर्गों को लगेगा बूस्टर डोज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में कल से फ्रंटलाइन, हेल्थ केयर व 60 वर्ष या इससे ऊपर के बुजुर्गों को लगेगा बूस्टर डोज

    *ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व वॉक इन दोनों माध्यम से जिले में टीकाकरण की सुविधा, जिन्हें जो वैक्सीन पहले मिला था उसी के बूस्टर डोज लगेंगे… श्री संदीप कुमार मीणा, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम*
    —————————

    स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड से प्राप्त दिशा-निर्देश के अलॉक में पूर्वी सिंहभूम जिले में भी लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज दी जाएगी। बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी 2022 से हो रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दिया है। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने बताया कि ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग(कोविन पोर्टल में) तथा वॉक इन दोनों माध्यम में उक्त केटेगरी के लाभुकों का जिले में टीकाकरण किया जाना है। जिन लाभुकों को दूसरा डोज लेने के बाद 9 महीने या 39 सप्ताह बीत चुके हैं सिर्फ वे ही बूस्टर डोज के लिए योग्य होंगे। उन्होंने कहा कि अगर 9 महीने या 39 सप्ताह बीत जाने के बाद कोई लाभुक कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक कराना चाह रहे हों तो उन्हें विकल्प दिखेगा अन्यथा इससे पहले बूस्टर डोज लेना चाहेंगे तो विकल्प नहीं दिखेगा। ऐसा ही वॉक इन टीकाकरण में होगा जहां आधार नम्बर और पुराने फोन नम्बर दर्ज करने पर पहले के दोनों डोज कब लिया है इसकी जानकारी मिल जाएगी तथा 9 महीने या 39 सप्ताह वाली योग्यता पूरी करते होंगे तभी बूस्टर डोज मिल पाएगी।

    वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग ने कहा कि COVID-19 वैक्सीन का बूस्टर डोज उसी वैक्सीन की होगी जो पहले दो खुराक में दी गई थी। जिन लोगों ने पहले कोवैक्सिन लगवाया है, उन्हें कोवैक्सिन लगाई जाएगी, जिन्हें कोविशील्ड की दो खुराक मिली है, उन्हें कोविशील्ड ही लगाई जाएगी।

    *बूस्टर डोज की गाइडलाइन निम्नवत हैं-*

    1.हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर या 60 वर्ष या इससे ऊपर के लोगों को कोविन पोर्टल पर नया निबंधन नहीं करना होगा, कोविन पोर्टल पर पुराने एकाउंट से ही टीकाकरण होगा जिससे उन्होंने पहले का दोनों डोज लिया है।

    2. बूस्टर डोज के लिए टीकाकरण प्रक्रिया ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग तथा वॉक इन मोड में 10 जनवरी से शुरू होगा। प्रिकॉशन डोज या बूस्टर डोज की खुराक स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दी जाएगी।

    3. जिन लोगों को यह टीका लगाना है, वे जिले में किसी भी COVID टीकाकरण केंद्र में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या सीधे वहां पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।

    3. 60 साल और उससे अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज के लिए डॉक्टर से सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। हालांकि ऐसे व्यक्तियों को तीसरी खुराक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।

    जिला प्रशासन सभी योग्य लाभुकों से अपील करता है कि वे अपना बूस्टर डोज जरूर लें। जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या तथा ओमिक्रोन के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आवश्यक है कि बूस्टर डोज से लाभुकों को आच्छादित किया जाए ताकि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    रिपोर्ट:निजाम खान
    व्हाट्सएप:8210472858

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने जरूरतमंदों के बीच 250 कम्बल का किया गया वितरण
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता के स्वास्थ्य की कामना के लिए कही पूजा अर्चना हुई, कही मजार पर चढ़े चादर

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.