नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रविवार को मानगो स्थित नेचर पार्क में “सेवा ही परम धर्म” के संकल्प के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष एस.एन. पाल की माताश्री स्वर्गीय ईरा पाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया।
शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। सिम्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा मधुमेह (शुगर), रक्तचाप (बीपी) की जांच तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में डालसा के लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा, पीएलवी नागेंद्र कुमार एवं मनोज महतो ने नशा मुक्ति और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। वहीं रोशनी संस्थान की रेनू सिंह ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर विकास सिंह, अभिनव सिन्हा, प्रकाश, दुर्गा राव, धीरज कुमार झा, वीरेंद्र कुमार, मुकेश सिंह, रूपम राय, राहुल झा, अशोक खंडेलवाल सहित भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

