सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 24 नवंबर को कांग्रेस की चार चौपालें
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी 24 नवंबर, मंगलवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक नमन विकसल कोंगाडी और जिला प्रभारी वेलस तिर्की मुख्य रूप से शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष राज बागची ने बताया कि पहली चौपाल सुबह 10 बजे राजनगर के जोनबनी बैंक मैदान, दूसरी दोपहर 12 बजे गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा, तीसरी दोपहर 2 बजे जगन्नाथपुर स्थित एनकेएस मैदान और चौथी शाम 4 बजे आदित्यपुर में आयोजित होगी। उन्होंने प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
इधर, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि चौपाल को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

