Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के उर्जा सचिव सह सीएमडी, जे बी वी एन एल अविनाश कुमार से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बिजली की चरमराई स्थिति के सुधार की मांग की
    Breaking News झारखंड

    राज्य के उर्जा सचिव सह सीएमडी, जे बी वी एन एल अविनाश कुमार से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बिजली की चरमराई स्थिति के सुधार की मांग की

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *राज्य के उर्जा सचिव सह सीएमडी, जे बी वी एन एल अविनाश कुमार से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बिजली की चरमराई स्थिति के सुधार की मांग की।*

    भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले में बिजली की चरमराती स्थिति में सुधार हेतु राँची में जे बी वी एन एल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से मुलाक़ात की। उन्होंने सचिव को बताया कि ग्रामीण इलाकों में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जमशेदपुर के मानगो, जुगसलाई समेत कई ग़ैर टाटा कंपनी के ईलाकों में 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। आम लोग सड़क पर आंदोलनरत है। बच्चों की परीक्षाएँ चल रही है। बुजुर्गों और महिलाओं को पेय जल समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय पदाधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। कभी डीवीसी तो कभी तेुनुघाट के बहाने बनाए जाते हैं। ऐसा कब तक चलेगा? बिजली बिल समय पर नहीं दे पाने गरीब लोगों पर मामला दर्ज होता है और जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली नहीं दे पाने के लिए स्थानीय बिजली कर्मियों पर भी केस होना चाहिए।

    सचिव ने माना कि स्थिति को वर्तमान में संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है लेकिन तीन-चार दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। राज्य को बिजली उपलब्ध करवाने वाली सारी एजेंसियों के बकाया राशि के भुगतान के भी रास्ते निकाले जा रहे हैं। इंडिया एनर्जी एक्सचेंज से ख़रीदने के मामले पर राज्य सरकार ने तय किया है कि एक्सचेंज के उपलब्ध तीनों विकल्पों में से अगर थोड़ी ज़्यादा लागत वाले विकल्प पर भी बिजली ख़रीदनी पडे तो विभाग वित्तीय भार लेने को तैयार है। लेकिन जनता को राहत जल्द दी जाएगी। उन्होंने जमशेदपुर सर्कल के महाप्रबंधक को दूरभाष पर बिजली की उपलब्धता और फीडरवार आम उपभोक्ताओं व औद्योगिक बिजली की आवश्यकता का आकलन करवाकर सभी ईलाकों में यथासंभव राशनिंग करने का आदेश दिया और ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों की उपलब्धता भी किसी भी सूरत में सुनिश्चित करने को कहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत जीएम से मिले भाजपाई
    Next Article भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा द्वारा मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बिजली की भयावह समस्या के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.