Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी

    झारखंड प्रदेश भाजपा के सह पूर्व विधायक प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने बुधवार को जमशेदपुर सर्कल के विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार से मुलाकात किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त विद्युत समस्याओं के आशय में ध्यानाकर्षित कराया एवं उचित समाधान का आग्रह किया। इस दौरान मुसाबनी भाजपा के मंडल अध्यक्ष तुषार पातर भी मौजूद रहें।

     

     

    कुणाल षाडंगी ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक को बताया की मुसाबनी नं 3 एटीएफ गायत्री मंदिर के निकट बिजली सब स्टेशन में 11 केवी सप्लाई होती है तथा अन्य उपकरण पुराने और अत्यधिक प्रयोग होने के कारण खराब हो गए हैं। इससे आये दिन केवल इंस्युलेटर पंचर तथा वेस्ट होता रहता है तथा सब स्टेशन काफी पुराने समय का है। मुसाबनी टाउन की एक बड़ी आबादी इस ट्रांसफार्मर पर आश्रित है। इसके खराब होने से करीब 1500 की आबादी प्रभावित होती है। इस ट्रांसफार्मर के खराब होने से कई महीनो से यहां के निवासी गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

     

     

    कुणाल षाडंगी ने कहा की लोधाशोली से कटाशमारा तक 11000 वोल्ट वाले जर्जर तार को बदल कर केबुल तार लगाई जानी चाहिये, क्योंकि 11 हजार वोल्ट वाले विद्युत तार खेतों के ऊपर से गुजरते हैं जिससे कभी भी अप्रिय वारदात घटित होने की संभावना बनी रहती है। लोधाशोली से पाकुड़िया तक 11000 वोल्ट के बिजली तार भी बहुत पुराने है। थोड़ी सी हवा से ही तार टुट कर गिर जाती है जिन्हें अविलंब बदला जाना श्रेयस्कर होगा। परसुडीह विद्यासागर पल्ली महतो बागान के सामने 100 kV ट्रांसफार्मर तथा हरहरघुटू बाजार में 100 केवी नए ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है ताकि भारी लोड संभाली जा सके। बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय पहल सुनिश्चित की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी फ़िल्म दुल्हनिया दौलत वाली का मुहूर्त संपन्न, जमशेदपुर में होगी फ़िल्म की शूटिंग
    Next Article छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के कुछ टिप्स ,टेल्को सर्किल थाना प्रभारी मनोज कुमार।

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.