कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसिया के उपाध्यक्ष एवं जमशेदपुर के बिष्टुपुर निवासी कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के लापता होने की खबर के बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस गंभीर मामले में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए मामले का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही ठोस कार्रवाई कर मामले का खुलासा करेगी।
परिवारजनों ने भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कैरव गांधी को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

