Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की सजा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेरिस. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की सजा हुई है. उनके साथ-साथ उनके पूर्व के दो सहयोगियों को भी तीन साल की सजा सुनाई गई है. 66 साल के निकोलस सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे.

    पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2014 में एक आपराधिक जांच की जानकारी के बदले में मजिस्ट्रेट को मोनाको में प्रतिष्ठित नौकरी देने की पेशकश करने के मामले में सजा सुनाई गई है। सरकोजी के पूर्व वकील थिएरी हर्जोग और एजिबर्ट को भी समान सजा मिली है.

    निकोलस सरकोजी की सजा में दो साल का निलंबन शामिल है. उनके जेल जाने की संभावना कम है. उनके खिलाफ़ कोई गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया गया है. वह अभी ऊपरी अदालत में अपील कर सकते हैं. अदालत ने कहा कि सरकोजी इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट के साथ घर में नजरबंद होने के अनुरोध के हकदार हैं.

    सरकोजी के खिलाफ अभियोजन पक्ष का दावा किया था कि उन्होंने जज को नौकरी की पेशकश की थी, जिसके बदले में वह सरकोजी ने अवैध पैसों के लेन-देन के एक मामले की जांच के बारे में जज से गुप्त जानकारी मांगी. यह मामला 2007 में चुनावी कैंपेन के दौरान का था. हालांकि सरकोजी ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया है.

    अभियोजन पक्ष के वकीलों ने सुनवाई के दौरान दावा किया था कि सरकोजी को लीबिया के पूर्व तानाशाह गद्दाफी ने नोटों से भरा बैग दिया था. यह बात तब सामने आई थी जब सरकोजी और उनके वकील थिएरी हरजॉग के बीच की बातचीत को टैप करके सुना गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleG-23 में शामिल कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल में आईएसएफ के साथ गठबंधन को बताया शर्मनाक
    Next Article आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ, अब सीएनजी और पीएनजी के दाम में भी हुई वृद्धि

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.