Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » G-23 में शामिल कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल में आईएसएफ के साथ गठबंधन को बताया शर्मनाक
    Breaking News राजनीति

    G-23 में शामिल कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल में आईएसएफ के साथ गठबंधन को बताया शर्मनाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं. आनंद शर्मा ने गठबंधन को पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ बताया है.

    उन्होंने मांग की है कि आईएसएफ से गठबंधन की चर्चा कांग्रेस कार्य समिति में होनी चाहिए. आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी को उन 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चि_ी लिखी थी और शीर्ष नेतृत्व को लेकर कुछ सवाल किए थे.

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के आईएसएफ से गठबंधन पर आनंद शर्मा ने कहा कि सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस चयनात्मक नहीं हो सकती है. हमें हर सांप्रदायिकता के हर रूप से लडऩा है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति और समर्थन शर्मनाक है, उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.

    उन्होंने आगे कहा कि आईएसएफ और ऐसे अन्य दलों से साथ कांग्रेस का गठबंधन पार्टी की मूल विचारधारा, गांधीवाद और नेहरूवादी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी की आत्मा है. इन मुद्दों को कांग्रेस कार्य समिति में चर्चा होनी चाहिए थी.

    आनंद शर्मा के इन आरोपों पर पश्चिम बंगाल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे राज्य के लिए पार्टी के इंचार्ज हैं और कोई भी निर्णय बिना अनुमति के नहीं लेते हैं. अधीर रंजन चौधरी के इस बयान से साफ लग रहा है कि कांग्रेस और आईएसएफ के बीच गठबंधन के पीछे शीर्ष पार्टी नेतृत्व की रजामंदी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानपुर में पलटा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला, दबने से 6 लोगों की मौत, अनेक घायल
    Next Article फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की सजा

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.