Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरूण लाल बने दूसरी बार दूल्‍हा, 28 साल छोटी है पत्नी बुलबुल
    Breaking News Headlines

    66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरूण लाल बने दूसरी बार दूल्‍हा, 28 साल छोटी है पत्नी बुलबुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में बंगाल रणजी टीम के कोच अरुण लाल की उम्र 66 साल हो गई है और वो इस उम्र में दूल्हा बने हैं। पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल एक बार फिर शादी के बंधन में बंद चुके हैं। अरुण लाल ने अपने से 28 साल छोटी लड़की से शादी की है। ये उनकी दूसरी शादी है। अरुण की दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

    उन्‍होंने एक निजी समारोह में अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा को हमसफर बनाया. इस कपल की वेडिंग सेरेमनी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अरुण लाल अपनी पहली पत्‍नी रीना से अलग हो गए थे, मगर उन्‍होंने दूसरी शादी के लिए उनकी मंजूरी भी ली थी. दरअसल अरुण लाल की पहली पत्‍नी रीना बीमार रहती हैं. कुछ दिन पहले खबर आई थी पूर्व क्रिकेटर और उनकी दूसरी पत्‍नी बुलबुल शादी के बाद भी रीना की देखभाल करेंगे.
    पूर्व क्रिकेटर और बुलबुल ने कोलकाता में शादी की. पिछले सप्‍ताह दोनों की हल्‍दी सेरेमनी की भी तस्‍वीरें वायरल हुई थी. बुलबुल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी की तस्‍वीरें शेयर की. अरुण लाल बंगाल टीम के मुख्‍य कोच हैं. बंगाल टीम ने रणजी ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल में जगह बनाई थी, मगर सौराष्‍ट्र के खिलाफ टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई. अरुण लाल की दूसरी पत्‍नी बुलबुल पेशे से टीचर हैं. अरुण का जन्म एक अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था. उन्होंने भारत के लिए 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले. इसमें उन्होंने 729 और 122 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: जोधपुर में झंडा लगाने पर हुआ विवाद, पथराव में कई घायल, इंटरनेट बंद
    Next Article रूसी विदेश मंत्री के बयान पर इजराइल ने इसे भयानक ऐतिहासिक त्रुटि बताया

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.