Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया बाढ़ प्रभावित बागुनहातु, बिहारी बस्ती, भोजपुर कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया बाढ़ प्रभावित बागुनहातु, बिहारी बस्ती, भोजपुर कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया बाढ़ प्रभावित बागुनहातु, बिहारी बस्ती, भोजपुर कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण

    जमशेदपुर। पिछले कई दिनों से हो रहे भीषण बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के बस्तियों के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सूचना मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के संग कल्याण नगर, गौतम बिहार, बागुनहातू बिहारी बस्ती , बारीडीह बस्ती भोजपुर कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी आदि स्थानों का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। लोगों के जन-जीवन को सामान्य करने में उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ पीड़ितों के सेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहर के बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके आवश्यकतानुसार जरूरी मदद करने का निर्देश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर की विभिन्न कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत बाढ़ पीड़ितों के मदद हेतु आगे आने की अपील की है। श्री दास ने शहर के बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों द्वारा तत्परता के साथ किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के नियमित छिड़काव करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पानी कम होने के बाद बीमारियों को लेकर जिला प्रशासन को अभी से समुचित तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डैम से पानी छोड़ने से पहले प्रशासन को निचले इलाकों में रह रहे लोगों के बीच सूचना व जागरूकता कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर चलाना चाहिए, जिससे जान-माल के नुकसान की हानि से बचा जा सके।

    मौके पर भाजपा नेता पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर , सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, जीवन साहू, विजय साहू, कंचन दत्ता, निकेत सिंह, प्रवीण सिंह, निर्मल गोप, मीरा झा, पिंटू सिंह, रंजीत सिंह, ओम पोद्दार व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेली साहू समाज साकची क्षेत्र के द्वारा सी पी समाज बागुनहातु के सभागार में कर्मा जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ से ग्रसित क्षेत्र का किया दौरा

    Related Posts

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    August 17, 2026

    लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    August 17, 2026

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    अटल बिहारी वाजपेयी ‘अजातशत्रु’ थे, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण और लोकतंत्र पर गंभीर प्रश्नचिह्न

    दिमागी नक्सली: राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.