Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा, अब CISF में 10 प्रतिशत कोटा रिजर्व, उम्र सीमा में भी छूट
    Breaking News Headlines

    पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा, अब CISF में 10 प्रतिशत कोटा रिजर्व, उम्र सीमा में भी छूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में रिक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है. मंत्रालय ने अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की भी अधिसूचना जारी की है जो इस पर निर्भर करेगी कि वह अग्निवीर के पहले बैच के हैं या बाद के बैच के. अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट दी जाएगी.

     

     

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968, (1968 का 50) के तहत बनाए गए नियमों में संशोधन के बाद एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की गई. अधिसूचना में कहा गया है, ’10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व-अग्निवरों के लिए आरक्षित होंगी.’ मंत्रालय ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल तक और अन्य बैचों के उम्मीदवारों के लिए तीन साल तक की छूट दी जाएगी.

     

    गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल 14 जून को दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए, थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ नामक योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी. योजना के तहत भर्ती होने वालों को ‘अग्निवीरों’ के नाम से जाना जाएगा. चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद योजना में नियमित सेवा के लिए हर बैच से 25 प्रतिशत सैनिकों को बरकरार रखने का प्रावधान किया गया.

     

    गृह मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत रिक्तियां 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी. मंत्रालय ने कहा था कि इसने यह भी घोषणा की थी कि पूर्व-अग्निवीरों के पहले बैच के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल तक और बाद के बैच के वास्ते तीन साल तक की छूट दी गई. अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए निर्दिष्ट आयु सीमा 18-23 वर्ष है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में एक दिन में आये कोरोना संक्रमण के 754 नए मामले, केंद्र ने छह राज्यों को लिखी चिट्ठी
    Next Article तेलंगाना के सिकंदराबाद की मल्टीस्टोरी में लगी भीषण आग में झुलसकर 6 लोगों की मौत

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.