Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलकर ऐसा कार्य करें कि लोग याद रखें – डॉ गुलाब सिंह आजाद, कुलसचिव सोना देवी विश्वविद्यालय
    Breaking News Headlines झारखंड

    बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलकर ऐसा कार्य करें कि लोग याद रखें – डॉ गुलाब सिंह आजाद, कुलसचिव सोना देवी विश्वविद्यालय

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलकर ऐसा कार्य करें कि लोग याद रखें – डॉ गुलाब सिंह आजाद, कुलसचिव सोना देवी विश्वविद्यालय

     

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के सभागार में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई. कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद ने बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि भारत देश के सभी नागरिकों को उनके संघर्ष और शिक्षा से सबक लेनी चाहिए. श्री आजाद ने कहा कि बाबा साहेब अपने समय के सबसे शिक्षित व्यक्ति थे. उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मन, वचन, कर्म से कार्य करना चाहिए यही बाबा साहब के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजली होगी. 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में जन्मे भीमराव अंबेडकर आजीवन सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष करते रहे. आज भी देश और हमारे समाज को उनके द्वारा दिए गए शिक्षा के अनुपालन की सख्त जरूरत है. बाबा साहब के निर्देशन में बनाई गई भारतीय संविधान अद्वितीय है. इसमें संशोधन किया जा सकता है लेकिन संविधान की मूल भावना को नहीं बदला जा सकता है. श्री आजाद ने कहा कि दुनिया के कई देशों और पड़ोसी देशों की स्थिति को देखकर यह समझा जा सकता है कि भारत का संविधान और लोकतंत्र कितना महान है और यह सब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से ही संभव हुआ है. इधर कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आजीवन सामाजिक कुरीतियों को दूर कराने के लिए संघर्ष किया. उनका मानना था कि शिक्षा के प्रसार से ही समाज को बदला जा सकता है. वह कई भाषा के जानकार थे. उन्होंने कानून की डिग्री ली और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की तथा अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की. आजादी के बाद वे देश के पहले कानून मंत्री बने. भारत सरकार ने 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया. बाबा साहब को शत शत नमन जिन्होंने आजीवन दलितों, पिछड़ों तथा वंचितों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष किया. हम सभी को आज भी उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है. कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने बाबा साहब के प्रति श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि कोई भी देश अपने राष्ट्रनायकों का सम्मान किए बिना तरक्की नहीं कर सकता है. देश नतमस्तक है ऐसे महान विभूतियों के समक्ष जिन्होंने सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया. राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शिव चंद्र झा ने भी बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय के सभागार में सभी अधिकारी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे.

    कुलसचिव सोना देवी विश्वविद्यालय बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलकर ऐसा कार्य करें कि लोग याद रखें - डॉ गुलाब सिंह आजाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूली बच्चों में शतरंज को बढ़ावा देने हेतु तूरामडीह में द्वितीय यूसिल चेस प्रतियोगिता सम्पन्न, कुमार संकल्प को मिला प्रथम पुरस्कार
    Next Article अम्बेडकर जयंती पर झारखण्ड चेतना मंच द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.