डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जमशेदपुर में श्रद्धा का सैलाब
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर के अंबेडकर चौक पर श्रद्धा और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ भारतीय संविधान की रचना की, बल्कि सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जहां उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। पूरे वातावरण में सम्मान और प्रेरणा का भाव देखने को मिला।

