Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मछली पकड़ने को लेकर श्रीलंका नौसेना ने एक बार फिर 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मछली पकड़ने को लेकर श्रीलंका नौसेना ने एक बार फिर 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2022Updated:September 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबो. श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को उसके जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. श्रीलंकाई अधिकारियों ने इस दौरान मछुआरों की एक नौका भी जब्त कर ली. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मछुआरे पड़ोसी पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के कराईकल के रहने वाले हैं. श्रीलंका की नौसेना ने पिछले महीने भी भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था, साथ ही उनकी नावें भी छीन ली थीं.

     

    तब श्रीलंकाई नौसेना ने बयान में बताया कि मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित एक बस्ती तलाईमन्नार के पास मछुआरों को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले 22 अगस्त को श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था. मछुआरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई भारत और श्रीलंका के बीच विवाद की बड़ी वजह हैं.

     

    श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा कथित रूप से अपने देश के जल क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी किए जाने और उनकी नौकाओं को जब्त किए जाने की कई घटनाएं हुई हैं. पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है. अधिक मछलियां होने के कारण यहां दोनों देशों के मछुआरे आते हैं.

     

    इस घटना ने रामेश्वरम के मछुआरों को झकझोर कर रख दिया था. इन घटनाओं के बाद तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के कोर्डिनेटर ओ पनीरसेल्वम ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने का आग्रह किया था. जयशंकर को लिखे एक पत्र में पन्नीरसेल्वम ने कहा, ‘मैं यह पत्र तमिलनाडु के मछुआरों की सुरक्षा और भलाई के बारे में गहरी चिंता के साथ लिख रहा हूं, जिन्हें अब श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अक्सर पकड़ा जा रहा है, जबकि वे अपना पारंपरिक बिजनेस कर रहे हैं.’

     

    उन्होंने भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की जब्ती की ओर ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा निर्दोष तमिलनाडु मछुआरों को पकड़ने की घटनाएं पिछले कुछ महीनों में एक नियमित घटना बन गई हैं. उन्होंने जयशंकर से श्रीलंका सरकार के साथ राजनयिक बातचीत शुरू करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया ताकि तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को तुरंत रोका जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाक से दी जाने वाली वैक्सीन को डीजीसीआईई से मिली मंजूरी, बड़ी कामयाबी मानी जा रही
    Next Article फर्स्टस्टेप इंडिया इवेंट एंड एंटरटेनमेंट 18 को कराएगा फैशन शो

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.