Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में पहली बार चली अंडर वाटर ट्रेन, हुगली नदी के नीचे से होते हुए कोलकाता से हावड़ा पहुंची मेट्रो
    Breaking News Headlines

    भारत में पहली बार चली अंडर वाटर ट्रेन, हुगली नदी के नीचे से होते हुए कोलकाता से हावड़ा पहुंची मेट्रो

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता. भारत में पहली बार अंडर वाटर ट्रेन चली है. यह ट्रेन पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे से होकर कोलकाता से हावड़ा पहुंची. मेट्रो रेल के जीएम पी उदय कुमार रेड्डी ने इस ट्रेन में महाकरन से हावड़ा मैदान के बीच सफर किया. ट्रेन ने दिन में 11.55 बजे हुगली नदी को पार किया. हावड़ा पहुंचने पर ट्रेन की पूजा की गई.

    कोलकाता में जिस अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का परीक्षण किया गया है, वह हुगली नदी के पूर्वी तट पर एस्प्लेनेड और पश्चिमी तट पर हावड़ा मैदान को जोड़ती है. हावड़ा मेट्रो स्टेशन जमीन से 33 मीटर नीचे है और यह देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है.

    हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की जुड़वां सुरंग में बना यह अंडरवाटर ट्रेन का ट्रैक 4.8 किलोमीटर लंबा है. इस मेट्रो की सुरंग को बनाने में करीब 120 करोड़ रुपए का खर्च आया है. इस पर बीते एक साल से काम चल रहा था. कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (्यरूक्रष्ट ) सियालदह से एस्प्लेनेड के बीच 2.5 किलोमीटर के ट्रैक का काम पूरा होने का इंतजार कर रहा है, इसके बाद ही इस पर रेगुलर ट्रेन शुरू की जाएगी.

     

     

     

    6 कोच की ट्रेन

    कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (केएमआरसी) के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मेट्रो रेल के साल्ट लेक डिपो से एस्प्लेनेड तक एस्प्लेनेड और सियालदह के बीच ईस्ट बॉन्ड टनल के माध्यम से 2 ट्रेनें ट्रायल पर चलेंगी, जिनमें फिलहाल 6 कोच होंगे. रेड्डी ने कहा कि अगले कुछ महीनों तक ट्रायल किया जाएगा.

    बैटरी से चलेगा इंजन

    सियालदह से एस्प्लेनेड तक ट्रेनों को बैटरी इंजन से चलाया जाएगा, क्योंकि इसमें पटरियों पर इलेक्ट्रिफिकेशन नहीं किया गया है. कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (्यरूक्रष्ट ) ने बताया है कि अगले कुछ महीने में ट्रेन नियमित चलने लगेगी. इसके साथ ही भारत भी उन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां मेट्रो ट्रेन पानी के नीचे चलती है.

     

     

     

    कोलकाता में ही चली थी देश की पहली मेट्रो

    बता दें कि देश की पहली मेट्रो सर्विस भी साल 1984 में कोलकाता में ही शुरू हुई थी. इसके बाद दूसरी मेट्रो साल 2002 में दिल्ली में चलाई गई थी. अब कई शहरों मेट्रो सर्विस शुरू हो चुकी है.

    लंदन और पेरिस की तर्ज पर चलेगी मेट्रो

    भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन लंदन-पेरिस की तर्ज पर चलाई जा रही है. इस अंडर वाटर मेट्रो की तुलना लंदन की यूरोस्टार से की जा रही है, जो लंदन और पेरिस को अंडर वाटर रेल लिंक से जोड़ती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद के बाद आगजनी-तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव
    Next Article बठिंडा आर्मी बेस: हमलावर अंदर कैसे घुसे, सुरक्षा पर उठे सवाल, राइफल-मैगजीन बरामद

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.