Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बठिंडा आर्मी बेस: हमलावर अंदर कैसे घुसे, सुरक्षा पर उठे सवाल, राइफल-मैगजीन बरामद
    Headlines

    बठिंडा आर्मी बेस: हमलावर अंदर कैसे घुसे, सुरक्षा पर उठे सवाल, राइफल-मैगजीन बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बठिंडा आर्मी बेस फायरिंग की घटना में दो अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है. वहीं सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास असॉल्ट राइफल बरामद की है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फॉरेंसिक जांच करेंगी. वहीं इससे इतर एक ऑडिट में आर्मी बेस की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. दरअसल बुधवार सुबह गोलीबारी की घटना में चार सैनिकों के शहीद हो जाने के बाद पंजाब के बठिंडा में सेना ने अपने बेस का सुरक्षा ऑडिट किया है. सूत्रों ने कहा कि ऑडिट के बाद जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मामले की जानकारी दी.

     

     

     

    इस ऑडिट में आर्मी बेस पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी, जो मामले की जांच में शामिल हैं, उनके मुताबिक अगर इस घटना में बाहरी लोग शामिल हैं, तो वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर अंदर कैसे प्रवेश किए? उन्होंने बताया कि यहां नियमित रूप से गश्त की जाती है और यहां तक कि रैपिड रिस्पॉन्स टीम (Rapid Response Team) पूरे छावनी में तैनात हैं.

    बता दें कि बठिंडा छावनी एक महत्वपूर्ण आर्मी बेस है. यह फ्रंटलाइन स्टेशन है जो पाकिस्तान से ज्यादा दूर नहीं है. इसके आसपास की सुरक्षा बेहद पुख्ता होनी चाहिए. जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में शहीद चारों जवान सेना की तोपखाना युनिट के थे. जब यह घटना हुई, तब सैनिक सो रहे थे. इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को आशंका है कि एक इंसास असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद जो दो दिन पहले गायब हो गया था, उसका घटना में इस्तेमाल किया गया है. सेना ने कहा कि राइफल और मैगजीन बरामद कर ली गई है. उन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. एफआईआर के मुताबिक, लांस नायक मुपडी हरीश को इस साल 31 मार्च को एक इंसास असॉल्ट राइफल (हथियार संख्या 77) जारी की गई थी और यह 9 अप्रैल को गायब हो गई थी. इसमें बताया गया है कि जहां शव मिले हैं, वहां से ढेर सारे खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सवाल इस बात पर भी उठे हैं कि यह कैसे तय हो गया कि कारतूस हथियार संख्या 77 के ही थे.

     

     

    बठिंडा छावनी थाने के अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा कि राइफल गायब होने के दो दिन बाद मंगलवार को उन्हें उसके गायब होने की शिकायत मिली थी. सूत्रों ने कहा कि लापता हथियार की सूचना पुलिस को देने में समय के गैप की भी जांच की जा रही है. जबकि एफआईआर के मुताबिक गोलीबारी की घटना सुबह 4.30 बजे हुई और पुलिस स्टेशन जो छावनी से केवल 2 किमी दूर है, उसको दोपहर 2.56 बजे जानकारी दी गई और घटना के बारे में पुलिस डायरी में 3.03 बजे दर्ज किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में पहली बार चली अंडर वाटर ट्रेन, हुगली नदी के नीचे से होते हुए कोलकाता से हावड़ा पहुंची मेट्रो
    Next Article आदित्य ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर भाजपा की वजह से नहीं बन रहा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.