Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्य ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर भाजपा की वजह से नहीं बन रहा
    Headlines राजनीति

    आदित्य ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर भाजपा की वजह से नहीं बन रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हैदराबाद. शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी महाराष्ट्र में दंगे भड़का रही है. ठाकरे हैदराबाद के गीतम विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि उनके लिए हिंदुत्व स्पष्ट रूप से परिभाषित है

    उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को उनके खाने से नहीं जलाते. अगर यह भाजपा का हिंदुत्व है, तो यह मुझे, मेरे पिता, मेरे दादा और हमारे लोगों को स्वीकार्य नहीं है और न ही महाराष्ट्र को. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की वजह से नहीं बन रहा है. ठाकरे ने कहा कि अगर आपको लगता है कि मंदिर का निर्माण केंद्र सरकार की वजह से हो रहा है, तो यह गलत है.

     

     

     

    भगवा पार्टी कश्मीरी पंडितों पर चुप क्यों है?

    शिवसेना के इस युवा नेता ने कहा कि भाजपा ने 2014 में तत्कालीन शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपा था. उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आज राज्य में दंगे भड़का रही है. कश्मीरी पंडितों के मामले पर उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी हिंदुत्ववादी पार्टी कश्मीरी पंडितों के बारे में क्यों नहीं बोल रही है? आज कश्मीरी पंडित मारे जा रहे हैं.

     

     

    बीजेपी के साथ हमारा व्यक्तिगत विवाद नहीं है

    उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को ना तो बीजेपी से खतरा है और ना ही एकनाथ शिंदे से. बीजेपी के साथ हमारा कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है. ठाकरे ने कहा कि अगर भाजपा मेरे दादाजी की विचारधारा को लेकर इतनी ही सतर्क होती तो उन्होंने मेरे दादाजी की बनाई पार्टी को खत्म करने की कोशिश नहीं की होती.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबठिंडा आर्मी बेस: हमलावर अंदर कैसे घुसे, सुरक्षा पर उठे सवाल, राइफल-मैगजीन बरामद
    Next Article अतीक अहमद का बेटा असद , शूटर गुलाम हुआ ढेर , यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.