Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद के बाद आगजनी-तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव
    Breaking News Headlines

    बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद के बाद आगजनी-तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान के भरतपुर में महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने को लेकर बवाल भड़क गया है. स्थानीय लोग नदवई के बैलारा चौक पर महाराजा की मूर्ति लगाना चाहते हैं, जबकि जिला प्रशासन ने यह मूर्ति कुम्हेर चौराहे पर लगाने के आदेश दिए हैं. इस संबंध में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पहले भरोसा दिया था कि महाराजा सूरजमल की मूर्ति बैलारा चौक पर ही लगाई जाएगी, लेकिन बुधवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस में जैसे ही उन्होंने इस मूर्ति के लिए कुम्हेर चौराहे का नाम लिया, लोग भड़क गए.

     

     

    बैलारा गांव और आसपास के लोग सड़क पर उतर गए और बैलारा चौक की ओर बढ़ने लगे. पुलिस को लगा कि लोग मूर्ति लगाने के लिए बने गुंबद पर चढ़ सकते हैं या इसे क्षतिग्रस्त कर सकते हैं. ऐसे में पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की. लेकिन देखते ही देखते हालात इतने खराब हो गए कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. कई जगह सड़क पर टायर जलाकर और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को भी स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए टीयर गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

    मौके पर तनाव बढ़ने की स्थिति में देर रात खुद जिला कलक्टर आलोक रंजन और एसपी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की. लेकिन लोग अपनी बात पर अड़े रहे. दरअसल भरतपुर में तीन अलग अलग स्थानों पर महाराजा सूरजमल, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और भगवान परसुराम की मूर्तियां लगनी है. पिछले दिनों संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तीनों मूर्तियों के लिए स्थान तय किया था.

    इसमें कुम्हेर चौराहे पर महाराजा सूरजमल, बैलारा चौराहे पर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर और नगर चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की बात कही गई थी. जबकि स्थानीय लोग बैलारा चौक पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे हैं. पिछले दिनों पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने लोगों को भरोसा दिया था कि महाराजा की मूर्ति बैलारा चौक पर ही लगेगी.

     

     

     

    उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया. इधर, जैसे ही बुधवार को मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महाराजा सूराजमल की मूर्ति बैलारा चौक पर नहीं, बल्कि कुम्हेर चौक पर लगेगी तो ग्रामीण भड़क गए. ग्रामीणों का कहना है कि बैलारा नदबई का मुख्य चौराहा है. इसलिए महाराजा की मूर्ति तो बैलारा चौक पर ही होनी चाहिए.

    जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब आठ बजे से बवाल शुरू हुआ. बैलारा चौक पर पुलिस पथराव से निपट ही रही थी कि आक्रोशित ग्रामीणों ने बूढ़ावरी, नगला खटोटि आदि गांवों की मुख्य सड़कों पर आगजनी शुरू कर दी. इन सभी सड़कों पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से यहां स्थिति को नियंत्रित किया. इतने में रात के दो बज गए. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जिला कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: रोमांचक मैच में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से हराया
    Next Article भारत में पहली बार चली अंडर वाटर ट्रेन, हुगली नदी के नीचे से होते हुए कोलकाता से हावड़ा पहुंची मेट्रो

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.