Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन: जारी होगा 75 रुपये का स्पेशल सिक्का
    Headlines राष्ट्रीय

    वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन: जारी होगा 75 रुपये का स्पेशल सिक्का

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन: जारी होगा 75 रुपये का स्पेशल सिक्का
    नई दिल्ली. जल्द ही बाजार में 75 रुपये का अनोखा सिक्का लॉन्च होने वाला है. जी हां, नए संसद भवन के लॉन्च पर सरकार 75 रुपये का खास सिक्का लॉन्च करने जा रही है. इसके लिए वित्त मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. जिसमे बताया गया है कि नए संसद भवन के लॉन्च को यादगार बनाने के लिए सरकार 75 रुपये का सिक्का लाने वाली है. इस 75 रुपये के सिक्के की डिजाइन से लेकर उसके साइज और छपाई में कई खासियत होंगी. नए संसद भवन का डिजाइन तिकोने आकार का है. ऐसे में इस सिक्के का भी लुक कुछ ऐसा ही होने की संभावना है.

     

     

     

    ऐसा होगा 75 रुपये का सिक्का

    संसद भवन के लॉन्च पर जारी होने वाला 75 रुपये का सिक्का 35 ग्राम का होगा. इसमें 50 फीसदी चांदी और 40% कॉपर होगा. इसके अलावा 5% जिंक और निकल होगा. वहीं, बात करें अगर इसके डिजाइन कि तो सिक्के के एक तरफ अशोक पिलर बना होगा जिसके नीचे रुपये की वैल्यू यानि 75 रुपये लिखा होगा. इसके अगल-बगल में भारत और अंग्रेजी में इंडिया भी लिखा होगा. सिक्के के दूसरी तरफ नए संसद भवन का डिजाइन बना होगा और इसके ऊपर नीचे संसद संकुल यानि पार्लियामेंट काम्प्लेक्स लिखा होगा. इसके साथ ही सिक्के के नीचे साइड इसकी छपाई का साल 2023 लिखा होगा.

     

     

     

    नया संसद भवन तिकोने डिजाइन का है. इसके लोकसभा में 888 सीटें हैं और इसकी विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोगों के सीटिंग की व्यवस्था है. इसके अलावा संसद भवन में राज्यसभा की 384 चेयर हैं. बता दें, नया संसद भवन टेक्निकल सुविधाओं से लैस है. इसमें एक से बढ़कर एक टेक्निकल फैसिलिटी मौजूद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर में राहत: आज भी बारिश के आसार, मई के अंत तक रहेगी गर्मी से राहत
    Next Article छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने दो बारुदी सुरंग का पता लगाया, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.