Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-एनसीआर में राहत: आज भी बारिश के आसार, मई के अंत तक रहेगी गर्मी से राहत
    Headlines

    दिल्ली-एनसीआर में राहत: आज भी बारिश के आसार, मई के अंत तक रहेगी गर्मी से राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    दिल्ली-एनसीआर में राहत: आज भी बारिश के आसार, मई के अंत तक रहेगी गर्मी से राहत, धूल भरी हवा भी चल सकती है
    नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाके में गुरुवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दे दी है. बता दें कि मौसम का मिजाज तो बुधवार से ही बदलने लगा था, जो गुरुवार तक रहा. हालांकि दिन में धूप हुई लेकिन शाम होने के साथ ही मौसम बदल गया औऱ राजधानी समेत एनसीआर क्षेत्र में बारिश हुई. रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग (IMD) ने आज (शुक्रवार) भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने का भी अनुमान है. इसके अलावा आईएमडी ने 29 मई को भी बारिश की भविष्यवाणी की है.

     

     

     

    बता दें कि बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है औऱ मौसम सुहाना हो गया है. इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा मौसम विभाग से मिली के जानकारी के अनुसार फिलहाल इस महीने के अंत तक तापमान में बहुत बदलाव की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 21 से 24 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान जताया गया है.

     

     

    वहीं हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रा के साथ सीबी रेंज की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई. वहीं चंबा के पांगी-भरमौर की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी की जानकारी मिली है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी इलाकों में आज (शुक्रवार) भी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही 29 मई तक खराब मौसम की भविष्यवाणी की है. वहीं उत्तराखंड के देहरादून में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान के टोंक में भी तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे जिले के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग जमशेदपुर: तकरार की पराकाष्ठा
    Next Article वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन: जारी होगा 75 रुपये का स्पेशल सिक्का

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.