Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल पूर्वाभ्यास संपन्न, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल पूर्वाभ्यास संपन्न, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला स्तरीय समारोह के लिए तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा, भव्यता से मनाया जाएगा गणतंत्रता दिवस का समारोह… श्रीमती विजया जाधव, उपायुक्त

     

    जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल तैयारी शुरू हो गई है । आगामी 26 जनवरी को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल आज संपन्न हुआ । परेड रिहर्सल का उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली । इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि परेड में शामिल टुकड़ियों

     

     

     

    ने अच्छा प्रदर्शन किया, कुछ कमियां है जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मैदान को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा, लेबलिंग और अन्य काम चल रहे हैं । जोशपूर्ण माहौल में जिला स्तरीय समारोह काफी भव्यता से मनाया जाएगा । जिलेवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय समारोह में शामिल होकर देश की गणतंत्रता का जश्न मनायें ।

     

     

     

    एसएसपी ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल टुकड़‍ियों को संबोधित किया । उन्होने कहा कि परेड में शामिल सभी टुकड़ियों के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेवारी है कि वो अपना बेस्ट दें। परेड के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान देना है इस संबंध में भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी। मौके पर उपायुक्त द्वारा तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

     

     

     

    गौरतलब है कि इस वर्ष के परेड में अर्द्ध सैनिक एवं पुलिस बल की 7 टुकड़ियां शामिल हो रही हैं जिनमें 1 टुकड़ी जैप-6, 2 टुकड़ी जिला पुलिस बल, 1 टुकड़ी होम गार्ड, 1 टुकड़ी सहायक पुलिस तथा 1-1 टुकड़ी बालक/ बालिका एनसीसी शामिल है। बैंड पार्टी के रूप में संत मेरी स्कूल की टीम रहेगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेता जी के सपनो का भारत बनाए युवा संजीव सरदार  
    Next Article जमशेदपुर उपायुक्त के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व मे एक दिवसीय महाधरना

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.