Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में लगी भयंकर आग, 2000 घर जलकर खाक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में लगी भयंकर आग, 2000 घर जलकर खाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2023Updated:March 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ढाका -: बांग्लादेश में रविवार को एक रोहिंग्या कैंप में भयंकर आग लग गई. इस आग ने कैंप के 2000 से ज्यादा घरों को जलाकर खाक कर दिया. कैंप में 12 हजार से ज्यादा लोग रह रहे थे. आग स्थानीय समयनुसार दोपहर करीब 2:45 बजे लगी. यह कैंप कॉक्स बाजार जिले के बालूखाली में स्थित है. एक अधिकारी ने कहा कि कॉक्स बाजार जिले के बालूखाली शिविर में लगी आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बांग्लादेश में UNHCR ने एक ट्वीट में कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी स्वयंसेवकों ने एजेंसी और उसके सहयोगियों द्वारा आग वाले इलाके में सहायता प्रदान की है.

     

     

    कई दशकों में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी म्यांमार से बांग्लादेश भाग गए हैं, जिनमें लगभग 740,000 शरणार्थी भी शामिल हैं. इन्होंने अगस्त 2017 में सीमा पार की थी, जब म्यांमार की सेना ने एक क्रूर कार्रवाई शुरू की थी. मालूम हो कि म्यांमार में उत्पीड़न से बचने के लिए यह बांग्लादेश भाग गए थे. इसे अमेरिका ने नरसंहार के बराबर बताया. बात करते हुए 30 वर्षीय रोहिंग्या व्यक्ति मामून जौहर ने कहा, ‘मेरा घर नष्ट हो गया, मेरी दुकान भी

     

     

    जल गई. आग ने मुझसे सब कुछ ले लिया, सब कुछ.’ तीन घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया. आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं.बता दें कि शिविरों में आग लगना आम बात है, जहां लगभग दस लाख रोहिंग्या शरणार्थी खराब परिस्थितियों में रहते हैं. पिछले महीने बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जनवरी 2021 और दिसंबर 2022 के बीच, रोहिंग्या शिविरों में आग लगने की 222 घटनाएं हुई हैं. इनमें आगजनी के 60 मामले शामिल हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली महापर्व पर बाजार की बढ़ी रौनक
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त की जिलेवासियों से अपील- आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनायें

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.