Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने दुनिया को हमेशा रास्ता दिखाया:जे. नंद कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    भारत ने दुनिया को हमेशा रास्ता दिखाया:जे. नंद कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2020Updated:May 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत ने दुनिया को हमेशा रास्ता दिखाया

    प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक श्री जे. नंद कुमार ने कहा कि विश्व युद्ध के बाद इस तरह की परिस्थिति का सामना कभी किसी देश को करना नहीं पड़ा था। आर्थिक,सामाजिक सहित कई रूपों में आज पूरा विश्व कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। इसका समाधान हमें ढूंढना होगा क्योंकि कोरोना कई प्रकार से हम सब को प्रभावित करने वाला है।
    श्री कुमार आज प्रज्ञा प्रवाह झारखंड चैप्टर के फेसबुक लाइव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने युग परिवर्तन और हिंदुत्व विषय पर अपने विचार रखे।

    श्री कुमार ने कहा कि दुनिया के कई देश वैज्ञानिक रूप से शैक्षणिक रूप से शोध में कई तरह के प्रयोग करते हैं। जानकारियां हासिल करते हैं। परंतु यह सभी ऐसे ज्ञान को हम सबके साथ साझा नहीं करते। इस पर हमें विचार करना होगा। यह बात चर्चा में आई की कोरोनावायरस चीन से फैला है, वूहान से फैला है। परंतु दुनिया के देशों ने चीन पर इसके लिए दबाव नहीं बनाया और चीन ने इसकी जानकारियां हमसे साझा भी नहीं की। अमेरिका सहित कई देशों ने इसकी कोई जानकारी अन्य देशों से साझा नहीं की। इसका परिणाम यह हुआ कि यह वायरस तेजी से पूरे विश्व में फैला।
    अब हम इस पर बात करें तो सोचना होगा। हिंदुत्व और हमारी परंपराओं पर विचार करना होगा। क्या हमने कभी ऐसा किया तो जवाब मिलेगा कि कभी नहीं। हिंदुत्व और भारत ने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया से साझा किया। हमने कभी ट्रेडमार्क नहीं लिया। रामायण भले ही वाल्मीकि ने लिखा हो परंतु दुनिया भर में इसका उपयोग किया। विभिन्न भाषाओं में इसका अनुवाद हुए। हमने कभी कॉपीराइट का दावा नहीं किया क्योंकि भारतीय दर्शन को माने तो ज्ञान छुपाने की चीज नहीं है। यह बांटने की चीज है।
    ऐसे संकट काल में जब दुनिया के समृद्ध देशों ने अपने हाथ समेट लिए। लोगों को जानकारी देने से कतराने लगे। तब भारत ने एक बार फिर दुनिया को रास्ता दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क देशों के साथ मीटिंग की। खुद नेतृत्व किया। लोगों के साथ जानकारी साझा की और अपनी तकनीकी और दवाओं को भी सबको देने का आश्वासन दिया।
    यह भारत की, हिंदुत्व की पहचान हैं। भारत ने हमेशा ही दुनिया के साथ अपना ज्ञान साझा किया है। इस संक्रमण काल मे भी और इसके बाद भी भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। भारत फिर से दुनिया को ज्ञान सिखाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत को शक्तिशाली बनाकर उभारना होगा
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम जिले में पहले कोरोना संक्रमित के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर जताई खुशी

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.