Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राकेश टिकैत का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर संसद कूच का आह्वान
    Breaking News Headlines

    राकेश टिकैत का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर संसद कूच का आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. आगरा की महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से संसद कूच का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं हुए तो अबकी बार हल क्रांति होगी और किसान संसद में जाकर ट्रैक्टर चलाएंगे. दूसरी तरफ संयुक्त मोर्चा ने टिकैत के इस बयान से किनारा कर लिया. कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की 7 सदस्यों वाली कोर कमेटी और 2 निमंत्रित सदस्यों की बैठक हुई. इसमें भी टिकैत के बयान को लेकर चर्चा हुई. इस पर कुछ सदस्य नाराज दिखे.

    बैठक के बाद मोर्चे ने कहा कि यह राकेश टिकैत का निजी बयान है. संसद कूच का मोर्चा का कोई कार्यक्रम नहीं है. बैठक में 28 को होने वाली मोर्चे की बैठक के लिए तैयारी की गई. बता दें कि टिकैत ने कहा था कि वो संसद में जाकर ट्रैक्टर चलाएंगे, अगर उन्हें जेल भी ले जाएंगे तो वहां जो पार्क हैं, उनमें गेहूं-मक्के की बिजाई करेंगे.

    मुझे 12-13 साल तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा

    टिकैत ने इसके साथ ये भी का था कि मुझे पता है कि इसके बाद मुझे 12-13 साल तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा, लेकिन किसान तो आजाद हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि तारीख मैं नहीं बताऊंगा, तारीख संयुक्त मोर्चा तय करेगा. टिकैत के इस बयान पर अब संयुक्त मोर्चा ने किनारा करते हुए कहा कि यह टिकैत का निजी बयान है.

    किसानों ने राष्ट्रपति को पत्र लिख जेल में बंद किसानों के खिलाफ दर्ज मामले खारिज करने और उन्हें बिना शर्त तुरंत रिहा करने की मांग की है. इसके साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर किसान मोर्चे की पुलिस की घेराबंदी के नाम पर, आम आदमी की बंद सड़कों को खोले जाने की भी मांग की. किसानों और उनके संघर्ष के समर्थक व्यक्तियों व संगठनों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामले भी खारिज किए जाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर शुरू होगी न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका ट्रेन सेवा
    Next Article बुजुर्गों और बीमारों को 1 मार्च से लगेगी कोरोना वैक्सीन टीका, जाने नियम

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.