Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस नकली पेज के माध्यम से असामाजिक तत्व लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। खुद मंत्री दीपक बिरुवा ने इस पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए आम जनता को सतर्क किया है और स्पष्ट कहा है कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस पेज के जरिए किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें और किसी भी जानकारी या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। उन्होंने कहा कि कुछ अपराधी उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर क्रय-विक्रय से संबंधित बातचीत कर रहे हैं, जिससे आम लोग भ्रमित हो रहे हैं। इस गंभीर मामले को लेकर मंत्री ने झारखंड पुलिस से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए सभी मित्रों, जानने वालों और आम जनता को आगाह किया है कि यह फर्जी अकाउंट पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग करते हुए इस साइबर ठगी के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राह्मसीविकास मंच में उठा विवाद, अवैध पदाधिकारियों पर जिला प्रशासन से शिकायत की चेतावनी
    Next Article आदित्यपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.