Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नकली रामभक्त’ भाजपा ने प्रभु श्री राम के नाम पर देश को सिर्फ ठगा है : सपा सांसद अवधेश प्रसाद
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    ‘नकली रामभक्त’ भाजपा ने प्रभु श्री राम के नाम पर देश को सिर्फ ठगा है : सपा सांसद अवधेश प्रसाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘नकली रामभक्त’ भाजपा ने प्रभु श्री राम के नाम पर देश को सिर्फ ठगा है : सपा सांसद अवधेश प्रसाद

    अयोध्या: फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं को ‘नकली’ और खुद को ‘असली’ रामभक्त करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने प्रभु श्री राम के नाम पर देश को ठगने के सिवा और कुछ नहीं किया।

    प्रसाद ने मंगलवार को घोषित लोकसभा चुनाव के परिणाम में फैजाबाद सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लल्लू सिंह को 54 हजार 567 मतों से पराजित किया। यह वही लोकसभा क्षेत्र है जहां अयोध्या में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी साल 22 जनवरी को मंदिर में प्राण—प्रतिष्ठा की थी।

    भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर निर्माण का श्रेय मोदी को दिया था।

     

     

    प्रसाद ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में भाजपा के ‘जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे’, के नारे से जुड़े एक सवाल पर कहा, ”राम को लाने वाले (भाजपा) ये नहीं हैं। यह इनका झूठा नारा था। इसको जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। राम को कोई लाने वाला नहीं है। राम तो हजारों लाखों साल पहले खुद ही आये हैं। राम सबके दिलों में हैं। वह सबकी आस्था के केन्द्र हैं।’’

    प्रसाद ने कहा, ‘‘ ये (भाजपा) राम के नाम पर राजनीति कर रहे थे। राम के नाम पर इन्होंने देश को ठगा है। राम के नाम पर महंगाई पैदा की है। लाखों करोड़ों नौजवानों में बेरोजगारी पैदा की है।”

    उन्होंने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या के नाम पर राजनीति की है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा को तोड़ने का काम किया है।”

    प्रसाद ने खुद को ‘असली’ राम भक्त बताते हुए कहा, ”हम ऐसी सीट से चुनाव लड़े, जिस पर पूरी दुनिया की निगाह थी। सब राम की कृपा है। राम हमारे रोम—रोम में हैं। भाजपाई तो राम के नकली मानने वाले हैं। हम तो असली हैं।”

     

     

     

    देश में राम राज्य लाने के भाजपा के नारे पर सपा सांसद ने कहा, ”तुलसीदास ने लिखा है— दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा। इसका अर्थ है कि राम के राज में किसी को शारीरिक और किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी। इनके (भाजपा) राज में तो हर तरह की परेशानी हुई। महंगाई बढ़ गयी, रोजगार खत्म हो गया। इनके राज में हमारे नौजवानों के लिए चार साल की अग्निवीर योजना चलायी गयी। ऐसा करके हमारे देश की सेना का अपमान किया गया, हमारे किसानों का अपमान किया।”

     

     

    उन्होंने कहा, ” राज्य में गौशालाओं की हालत खराब है। जहां एक साधु—संत (योगी आदित्यनाथ) की सत्ता हो वहां गायों को न तो खाना मिल रहा है, न पानी मिल रहा है और न ही दवा मिल रही है। गायें मर रही हैं।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए प्रीतिभोज का किया आयोजन
    Next Article एमजीएम अस्पताल परिसर में दो बाइक चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.