Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    जमशेदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़

    नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी, 4 गिरफ्तार – 179 युवक-युवतियाँ मुक्त


    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने घाटशिला थाना क्षेत्र में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की, जिसमें पाया गया कि बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹25,000 वसूले जा रहे थे और उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर युवकों के साथ मारपीट भी की जाती थी और उन्हें बाहर जाने नहीं दिया जाता था।

    संयुक्त कार्रवाई के तहत पाटशिला, बाना और मउभंडार ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर फर्जी कंपनी “एमएस. रिया एंटरप्राइजेस, लालडीह दहीगोड़ा” को सीज कर दिया गया। कंपनी कार्यालय से 103 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा गया और एक अन्य व्यक्ति को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुल 179 युवक-युवतियाँ (छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के निवासी) को फर्जी नौकरी के नाम पर किराए के मकानों में रखा गया था, जिन्हें अब घर भेजा जा रहा है।

    पुलिस ने बताया कि रैकेट के मुख्य सरगना राजू यादव, सुनिल यादव, राहुल रंजन, अनिल, रवि चौहान समेत कई अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    गिरफ्तार अपराधियों में शामिल हैं –

    रोमेन्ट कुमार (28 वर्ष), पिता बबलु राय, भोलाबगान, छोटागोविन्दपुर, थाना गोविन्दपुर

    मोहन कुमार राणा, पिता गागो राणा, डोमचाच

    शिवम कुमार सिंह, पिता सुनिल सिंह, जिला वैशाली

    कुलदीप सिंह (34 वर्ष), पिता परमजीत सिंह

    पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी संदिग्ध संगठन या नेटवर्किंग कंपनी के झांसे में न आएँ।

    जमशेदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा गणेश पूजा मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की पूजा-अर्चना
    Next Article परविंदर भाटिया और मनप्रीत ने टाटा स्टील मीडिया क्विज़ जीता

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.