Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुबिली पार्क की सुविधाएं बढ़ाई जाए, मरीन ड्राइव की ओर से एक अन्य प्रवेश द्वार बनाया जाए: भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जुबिली पार्क की सुविधाएं बढ़ाई जाए, मरीन ड्राइव की ओर से एक अन्य प्रवेश द्वार बनाया जाए: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2021Updated:August 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुबिली पार्क की सुविधाएं बढ़ाई जाए, मरीन ड्राइव की ओर से एक अन्य प्रवेश द्वार बनाया जाए: भाजपा

    जमशेदपुर | भाजपा जमशेदपुर महानगर ने टाटा प्रबंधन एवं जिले के उपायुक्त से जुबिली पार्क की सुविधाएं बढ़ाने, प्रतिदिन पार्क खोलने तथा पर्यावरण सुरक्षा, नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं दुर्घटना के आशंकाओं के मद्देनजर पार्क के बीच से वाहनों के आवागमन को पूर्णतः बंद रखने की जोरदार मांग की है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने जमशेदपुर वासियों के बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जुबिली पार्क के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा है कि जुबिली पार्क अपने हरियाली, स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण के कारण हमेशा से मार्निंग वॉकर, नागरिकों एवं पर्यटन के लिए जमशेदपुर आने वाले व्यक्तियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। गूँजन यादव ने जुबिली पार्क में सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मरीन ड्राइव की ओर से आने वाले लोगों के लिए एक और प्रवेश द्वार खोला जाए। प्रथम प्रवेश द्वारा साकची गेट के पास जिस प्रकार वाहन के पार्किंग की व्यवस्था की गई है, उसी प्रकार दूसरे प्रवेश द्वार बिस्टुपुर एवं तीसरे बाग-ए-जमशेद और प्रस्तावित चौथे प्रवेश द्वार मरीन ड्राइव गेट के बगल में भी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए। उन्होंने टाटा स्टील द्वारा पार्क में जहां सड़कों को खोदा गया है, उन्हें अविलंब दुरुस्त करने की मांग की है। गूँजन यादव ने पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से पार्क के भीतर वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है। वाहनों के आवागमन से वायु, ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ पार्क में आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि वाहनों के आवागमन बंद होने से शहरवासी अपने परिवार एवं बच्चों के साथ चिंतामुक्त होकर पार्क में समय व्यतीत कर पाएंगे। गूँजन यादव ने टाटा प्रबंधन से पार्क में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा एवं भ्रमण हेतु बैटरी से संचालित कार (ई-कार) को सुचारू रूप से चलाने की मांग की है। उन्होंने प्रबंधन से पार्क के वातावरण को और खुशनुमा बनाने के लिए पार्क के अंदर ओपन जिम, फ्री साइकिलिंग, वाकिंग एवं जॉगिंग ट्रैक, महिला-पुरुष के लिए शौचालय, उचित लाइट, सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल एवं पार्क के अंदर फ़ूड कोर्ट की समुचित व्यवस्था एवं प्रवेश हेतु पहचान पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने की माँग की है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसी पहल से आने वाले दिनों में पार्क पहले से अधिक सुविधाजनक एवं लाभप्रद साबित होगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयास्मीन खातून के घर पहुंचे कुलवंत सिंह बंटी
    Next Article अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा अवैध व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.