Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ED के नाम पर वसूली मामला : वकील, DTO-CO समेत कई के ठिकानों पर ईडी का छापा, कैश बरामद
    Breaking News झारखंड

    ED के नाम पर वसूली मामला : वकील, DTO-CO समेत कई के ठिकानों पर ईडी का छापा, कैश बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ED के नाम पर वसूली मामला : वकील, DTO-CO समेत कई के ठिकानों पर ईडी का छापा, कैश बरामद

    झारखंड में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने एक बार फिर से कार्रवाई की है. मंगलवार की सुबह ईडी की टीम धनबाद और रांची में अधिवक्ता, डीटीओ, सीओ समेत अन्य कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने धनबाद के एक वकील के साथ-साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, संजीव पांडे, रवि नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई पंडरा थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गयी है.छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद होने की खबर सामने आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है

     

    आरोप : ईडी को मैनेज करने के लिए 5.71 करोड़ में हुई थी डील
    जमीन घोटाले मामले की जांच कर रहे ईडी को मैनेज करने के लिए कांके व नामकुम सीओ के अलावा धनबाद डीटीओ पर 5.71 करोड़ रुपये में डील करने का आरोप लगा है. जमीन कारोबारी संजीव कुमार पांडे ने पंडरा ओपी में वकील सुजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

     

     

    पंडरा के रहने वाले संजीव पांडेय ने ईडी से जुड़े केस को मैनेज करने के नाम पर रांची के पंडरा थाने में वकील सुजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. संजीव पांडेय का आरोप है कि वकील सुजीत कुमार ने ईडी की चार्जशीट में उनका नाम शामिल न करने के लिए कुछ अधिकारियों और उनसे पांच करोड़ से ज्यादा की ठगी की है. संजीव के मुताबिक, सुजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें और उनके कुछ अधिकारी मित्रों को ईडी के केस से बचा लेंगे, उनका नाम चार्जशीट में नहीं आयेगा, बदले में सुजीत ने उनसे करोड़ों रुपये ठग लिये. इसके बाद भी उनके नाम ईडी की चार्जशीट में आ गये.

     

     

    जब संजीव ने अपना पैसा मांगा तो अधिवक्ता ने पैसा नहीं होने के एवज में 54 चेक जारी किये. साथ ही पैसे के बदले अपनी कार भी दे दी और एग्रीमेंट कर लिया. उधर, अधिवक्ता सुजीत ने भी संजीव पांडेय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. अधिवक्ता ने अपने आवेदन में बताया है कि संजीव पांडेय और उसके कुछ साथियों ने उसका अपहरण किया और उससे 12 लाख रुपये वसूलने के बाद उसे छोड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिटी एसपी दलबल के साथ बाइक से शहर के पूजा पंडाल का किया निरीक्षण
    Next Article दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मना हथिनी रजनी का 15वां  जन्मदिन, विधायक संग रजनी काटी  20 पाउंड का केक

    Related Posts

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    मक्का में सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान का रक्षा समझौता: नए सुरक्षा समीकरण का संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.