Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में नियंत्रण के बाद आयोजित की जाए परीक्षा: मुख्यमंत्री
    Breaking News झारखंड

    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में नियंत्रण के बाद आयोजित की जाए परीक्षा: मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय) द्वारा (CBSE) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा, प्रोफेशनल कोर्सेस एवं अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं के आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।*
    =========================
    *बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय) को अपने सुझावों से अवगत कराया।*
    =======================
    *★ छात्र-छात्राओं के मन की स्थिति को जानना आवश्यक*

    *★ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में नियंत्रण के बाद आयोजित की जाए परीक्षा*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    ======================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपने आवासीय कार्यालय से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय) द्वारा सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, प्रोफेशनल कोर्सेज एवं एंड एंट्रेंस परीक्षाओं के आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने सुझाव रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित यह बैठक महत्वपूर्ण है। आज हम सभी लोग एक अहम विषय पर चर्चा कर रहे हैं। युवा पीढ़ी की चिंता करना जरूरी है। केंद्र सरकार द्वारा आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर चिंतन किया जा रहा है यह सराहनीय पहल है। बैठक में जो सुझाव मिले हैं इसमें कई सुझाव काफी महत्वपूर्ण है। जैसे परीक्षा के समय को कम करना, सब्जेक्ट में बदलाव, होम सेंटर इत्यादि ये सभी सुझाव निश्चित रूप से काफी चीजों को ध्यान में रखकर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, प्रोफेशनल कोर्सेज एवं अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं के आयोजन को लेकर राज्यवासियों से मैंने भी सुझाव मांगे हैं। ट्विटर तथा सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से अधिकांश लोगों का कहना है कि परीक्षा फिलहाल स्थगित होनी चाहिए। क्योंकि कई बच्चे संक्रमित हुए हैं और वे अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान हालात में अगर परीक्षा आयोजित होती है तो संक्रमण के फैलाव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। छात्र-छात्राएं बहुत मेन्टल स्ट्रेस से गुजर रहें हैं। ऑनलाइन एग्जाम लेने की भी बात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बच्चों ने कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के दौरान अपने परिजनों को खोया है। ऐसे बच्चे एवं परिवार इस समय मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। वर्तमान स्थिति में परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं होगा। हमसभी को छात्र-छात्राओं के मन की स्थिति को समझने की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर मिल रहे सुझावों का निष्कर्ष निकाला जाये तो फिलहाल परीक्षा नहीं आयोजित करने की बात पर सहमति नजर आ रही है। कुछ लोगों का कहना है अगर परीक्षा आयोजित हुई तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं होगा और बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी बातों को रखते हुए सुझाव दिया कि आगामी सभी परीक्षाओं की तारीख कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम अथवा नियंत्रित होने के बाद ही तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के बाद अब धीरे-धीरे गांव की ओर संक्रमण अपना पैर पसार रहा है। वर्तमान समय में विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगी हुई है। तत्काल परीक्षाएं आयोजित होने से व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ेगा अतएव संक्रमण घटे तभी परीक्षाओं की तारीख निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने विस्तृत सुझाव लिखित रूप से 2 दिनों के भीतर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय) को प्रेषित किए जाने की बात कही।

    *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर, गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, उप मुख्यमंत्री दिल्ली, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्री, केंद्रीय शिक्षा सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय रांची से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में विद्युत अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की
    Next Article आदित्यपुर 111 सेव लाइव नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर ओपी आनंद गिरफ्तार

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.