Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47 वीं वार्षिक बैठक में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सैनिक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47 वीं वार्षिक बैठक में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सैनिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47 वीं वार्षिक बैठक में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सैनिक

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47वी राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक दिनांक 28 अप्रैल को रायपुर में आयोजित की जा रही है। झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय , प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सार्जेंट राजेश कुमार , सैन्य मातृशक्ति प्रदेश महासचिव श्रीमती मंजुला, एवम प्रदेश संयोजिका श्रीमती पूनम सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के 6 सदस्यों की टोली दिनांक 27 अप्रैल को रायपुर के लिए रवाना हुई।

     

     

    इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी करेंगे एवम सैन्य मातृ शक्ति का नेतृत्व राष्ट्रीय सैन्य मातृशक्ति अध्यक्षा श्रीमती कौल करेंगी। इस वार्षिक सम्मेलन में पूरे देश के सभी राज्यों के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैन्य सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संगठन के वार्षिक कार्यकलापों की समीक्षा की जाएगी साथ ही अगले एक वर्ष में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। संगठन के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने, वीर गौरव ग्राम योजना का मूल्यांकन, मोइरांग यात्रा समीक्षा, एवम संगठन के वार्षिक बजट का अनुमोदन इस बैठक के मुख्य विषय रहेंगे ।

     

     

    इसके अतिरिक्त बदलते वैश्विक परिदृश्य में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में गौरव सेनानियो की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष हवालदार विनय यादव एवम महामंत्री जितेंद्र सिंह ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानजनक विदाई दिया।

     

     

     

    इस अवसर पर हवलदार अवधेश कुमार, MWO एस के सिंह, मनोज कुमार, रामनवमी सिंह, जय प्रकाश जी उपस्थित थे।
    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े सभी साथीगण साथ मिलकर संगठन की गरिमा और सम्मान को यश और कीर्ति के शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस :विधायक सरयू राय ने लोगों के शिकायत के आधार पर लक्ष्मीनागर इलाके का किया औचक निरीक्षण
    Next Article जमशेदपुर:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संत रॉबर्ट स्कूल में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.