स्लग -chandrayaan-3
राजधानी रांची स्थित एचईसी में बनने वाले chandrayaan-3 का स्पेशल पार्ट्स बनाने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों के बीच काफी हर्ष देखा जा रहा है क्योंकि आज श्रीहरिकोटा से आई एस आर ओ चंद्रयान 3 मिशन को लॉन्च करने जा रहा है मिशन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है 2:00 बज कर 35 मिनट में chandrayaan-3 का लॉन्चिंग होगा
इस लॉन्चिंग को लेकर एचईसी के कर्मी और पदाधिकारी बेहद ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और एचईसी मुख्यालय में इसे लेकर उत्सव का माहौल देखा जा रहा है
एचईसी कर्मी का कहना है कि हमारी जानकारी के अनुसार मूल रूप से चंद्रमा के साउथ पोल पर chandrayaan-3 उतरने जा रहा है जो पूरे विश्व भर में हमारा देश पहला देश होगा इस प्रकार की तकनीक को ला रहा है यह chandrayaan-3 स्वदेशी के साथ-साथ हमारे हमारे राज्य हमारे शहर और हमारे कार्यक्षेत्र से निर्मित है जो हम सब एचईसी कर्मियों के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने का विषय है
एक अन्य कर्मी का कहना है कि पहले लॉन्चिंग पैड मैं समस्या आते रहती थी पर जब से एचईसी के द्वारा लॉन्चिंग पैड का निर्माण हुआ है तब से विदेशों में भी इस लॉन्चिंग पैड का इस्तेमाल लॉन्चिंग के लिए किया जाता है आने वाले भविष्य में भी बेहतर निर्माण कार्य करने में हम सक्षम रहेंगे और हमारा सराहनीय योगदान रहेगा और इसरो के साथ हम कदम से कदम मिलाकर चलेंगे

