Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक में 135 सीटें जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं डिप्टी सीएम शिवकुमार, वर्कर्स से बोले- मेरे या सिद्धारमैया के घर तब तक मत आना
    Headlines राजनीति

    कर्नाटक में 135 सीटें जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं डिप्टी सीएम शिवकुमार, वर्कर्स से बोले- मेरे या सिद्धारमैया के घर तब तक मत आना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक में 135 सीटें जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं डिप्टी सीएम शिवकुमार, वर्कर्स से बोले- मेरे या सिद्धारमैया के घर तब तक मत आना
    बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पार्टी कैडर को संबोधित करते हुए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें 135+ सीटें मिलीं, लेकिन मैं खुश नहीं हूं, मेरे या सिद्धारमैया के घर मत आना. हमारा अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है और हमें अच्छी तरह से लडऩा चाहिए. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शिवकुमार की अगुवाई में पार्टी ने 10 मई को हुए चुनावों में 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटों पर शानदार जीत हासिल की. इस जीत का श्रेय काफी हद तक शिवकुमार को दिया जा रहा है.

     

     

     

    इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में केपीसीसी कार्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम मोदी आतंकवाद की बात करते हैं, बीजेपी से किसी ने भी आतंकवाद के कारण अपनी जान नहीं गंवाई है. बीजेपी कहती रहती है कि हम आतंकवाद का समर्थन करते हैं लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे कई कांग्रेस नेता आतंकी हमलों में मारे गए.

     

     

     

    शिवकुमार को कांग्रेस के संकटमोचक के रूप में जाना जाता है. 61 वर्षीय आठ बार के विधायक शिवकुमार के संगठन कौशल ने उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नजरों में काफी ऊंची जगह दिला दी है. विशेष रूप से हाल के बड़े-दांव वाले कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत ने उनको पूरी प्रशंसा दिलाई है. शिवकुमार की अगुवाई में कांग्रेस ने बड़े जोश से चुनावी लड़ाई लड़ी. इसके बावजूद उनको उपमुख्यमंत्री पद से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस ने शिवकुमार पर कई बार भरोसा किया. जब महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख विश्वास मत का सामना कर रहे थे या अहमद पटेल गुजरात में राज्यसभा चुनाव लड़ रहे थे, तो पार्टी के विधायकों को एकजुट रखने में कांग्रेस ने शिवकुमार की मदद ली थी. कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन में सुधार के लिए एक मजबूत वोक्कालिगा चेहरा शिवकुमार पर भरोसा कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजरंग दल पर बैन मुद्दे पर विहिप व जमीयत उलेमा ए हिंद आमने-सामने
    Next Article कर्नाटक में जीत से उत्साहित कांग्रेस का ध्यान अब चुनावों के अगले दौर पर, खरगे ने 24 मई को बुलाई बैठक

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.