Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज से अस्पृश्यता का उन्मूलन: अम्बेडकर के कार्यो की प्रासंगिकता
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    समाज से अस्पृश्यता का उन्मूलन: अम्बेडकर के कार्यो की प्रासंगिकता

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज से अस्पृश्यता का उन्मूलन: अम्बेडकर के कार्यो की प्रासंगिकता

    झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला के क्रम में “समाज से अस्पृश्यता का उन्मूलन: अम्बेडकर के कार्यो की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित किया। जिसमें वक्ता के रूप में बुर्ला नैक कॉलेज, सम्भलपुर यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर प्रियदर्शिनी साहू उपस्थित रही। व्याख्यान उद्घाटन में विभागाध्यक्ष तथा डीन डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के अस्पृश्यता पर अपने विचार रखे।
    तत्पश्चात व्याख्यान को आगे बढ़ाते हुए डॉ साहू ने कहा कि अम्बेडकर अपने जीवन में हमेशा आर्थिक स्वतंत्रता से पहले सामाजिक स्वतंत्रता को प्रधानता देते हुए, स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता के लक्ष्य को हासिल करने की प्राथमिकता दी है।
    स्वतंत्रता, समानता तथा भाई चारा उनके प्रमुख विचार हैं। जो उनके पूरे जीवन काल का सार रहा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि भेद भाव से ऊपर उठकर सबसे बड़ी चीज मानवता है। सभी को समानता एवं एक जैसा अवसर मिलना चाहिए। डॉ साहू ने सामाजिक न्याय पर बोला कि समाज के निचले तबके को भी न्याय मिले। उन्होंने अस्पृश्यता को दूर करने के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा शस्त्र बताया है तथा संविधान में अनुच्छेद 14 से 16 तक समाजिक समानता तथा अवसर की बात कही है। डॉ साहू ने अनुच्छेद 29 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी संस्था में किसी भी नागरिक को प्रवेश मिल सकता है। उसे धर्म, जाती तथा भाषा के आधार पर उसे रोका नही जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो ये उसके मूल अधिकारों का हनन है।
    व्याख्यान के अंत में धन्यवाद ज्ञापन, व्याख्यान श्रृंखला की संयोजिका डॉ. अपर्णा ने दिया। विभाग के शिक्षक डॉ विभूति भूषण विश्वास, डॉ सुभाष कुमार बैठा, डॉ देवेंद्र विश्वाल, डॉ मुबारक अली, शोधार्थी रवि कुमार, दीपांकर डे, अमित सिंह एवं अलग-अलग विभागों के छात्र जुड़े रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपावली,छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अर्पण ने बुलाई बैठक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    June 13, 2026

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में चापड़ का आतंक: बढ़ती हिंसा पर चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.