Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिवसीय टीबी जांच अभियान के पहला दिन 556 संभावितों की हुई जांच, 01 पॉजिटिव
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    तीन दिवसीय टीबी जांच अभियान के पहला दिन 556 संभावितों की हुई जांच, 01 पॉजिटिव

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तीन दिवसीय टीबी जांच अभियान के पहला दिन 556 संभावितों की हुई जांच, 01 पॉजिटिव

    सभी प्रखंडों के हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, हेल्थ सब सेंटर तथा शहरी क्षेत्रों में अटल क्लीनिक आदि में लगा कैम्प, 30 नवंबर तक आयोजित होगा कैम्प

    जिला को टीबी रोग से मुक्त बनाने तथा टीबी रोगियों को चिन्हित कर सही समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में 28-30 नवंबर तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा। पहले दिन आयोजित 51 कैम्प में 556 संभावित टीबी मरोजों की जांच करते हुए 468 सैम्पल माइक्रोस्कोपी केन्द्र भेजा गया जिसमें 01 मरीज पॉजिटिव पाया गया । टीबी के ACF(Active Case Finding) को लेकर चलाये जा रहे इस अभियान के तहत जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए । हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, हेल्थ सब सेंटर तथा शहरी क्षेत्रों में अटल क्लीनिक में आयोजित किए जा रहे कैम्प में ज्यादा से ज्यादा टीबी संभावित मरीज अपनी जांच करायें, इस हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह उपायुक्त द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी कैम्प को लेकर आम जनता को जागरूक करने की अपील की गई है ताकि शेष दो दिनों में अधिकाधिक संख्या में लोगों की जांच सुनिश्चित कराते हुए पॉजिटिव आने पर उनका उपचार शुरू किया जा सके।

    *टीबी(ट्यूबरक्लोसिस) के लक्षणों में निम्न शामिल हैं-

    1. दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी होना 2. सांस फूलना 3. सांस लेने में तकलीफ होना
    4. शाम के दौरान बुखार का बढ़ जाना 5. सीने में दर्द होना 6. अचानक से वजन का घटना 7. भूख में कमी आना 8. बलगम के साथ खून आना 9. लगातार खांसी आना 10. थकान होना या बुखार आना

    *टीबी(ट्यूबरक्लोसिस) से कैसे बचें-*

    1. दो हफ्तों से अधिक समय तक खांसी रहने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें
    2. टीबी(ट्यूबरकुलोसिस) से पीड़ित व्यक्ति के पास न जाएं और अगर जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं
    3. ट्यूबरकुलोसिस से पीड़ित मरीज के बिस्तर, रुमाल या तैलिया आदि का इस्तेमाल न करें
    अगर आपके आस-पास कोई खांस रहा है तो अपने मुंह को रुमाल से ढक लें और वहां से दूर हट जाएं

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो चौक के शिलापट्ट विवाद पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने की जुस्को प्रबंधक से मुलाकात, भूल स्वीकार कर जुस्को ने सुधार का दिया आश्वासन, नए शिलापट्ट के लिए शुक्रवार तक का लिया समय
    Next Article दो दिवसीय साहित्यिक ‘चितंन शिविर’ का आयोजन,चिंतन शिविर के मुख्य बिंदु रहे, हिन्दी भाषा-साहित्य की उन्नति

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.