जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित Elder’s Club का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने किया उद्घाटन
*∆ बुजुर्ग व्यक्ति के अनुभव से होगा समाज का विकास, क्लब में पदाधिकारी बैठकर करेंगे बुजुर्गों से राय मशविरा*
*∆ Elder’s Club में मनोरंजन के सभी साधन हैं उपलब्ध, टेलीविजन, धार्मिक साहित्यिक पुस्तकें, इंडोर गेम आदि की है व्यवस्था*
∆ *यह क्लब प्रखंड क्षेत्र के सभी बुजुर्ग व्यक्तियो को समर्पित है वे अकेला ना महसूस करें, समाज में सभी से जुड़कर रहें तथा अपना दुख दर्द को बांट सकें – उपायुक्त, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*
जो सरकारी भवन वर्षों से बेकार पड़ा था उसका कोई उपयोग नहीं था, वैसे पुराने, जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े बेकार भवनों को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार कर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने जिले के बुजुर्गों के लिए Elders Club का रूप में बदल दिया। उपायुक्त जामताड़ा की दूरदर्शिता एवं जिले के बुजुर्गों के प्रति स्नेह की भावना से यह संभव हो सका है क्योंकि उपायुक्त समझते हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति ही समाज का कोहिनूर हैं, हीरा हैं उनके पास अनुभव का खजाना होता है जिसके उपयोग से जिले को प्रगति पथ पर और भी अग्रसर किया जा सकता है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16 दिसंबर 2021 को जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित Elder’s Club का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने बताया कि Elder’s Club यहां के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। कहा कि यह क्लब सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं, जैसे इंडोर गेम में कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, टेलीविजन सेट, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, धार्मिक एवं साहित्यिक किताबें सहित जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि एक उम्र के पड़ाव पर जाने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं, ऐसे कई बच्चे होते हैं जो अपने बुजुर्ग माता पिता का बेहतर ख्याल नहीं रखते हैं जिससे उनके मन में अवसाद की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। यह क्लब प्रखंड क्षेत्र के सभी बुजुर्ग व्यक्तियो को समर्पित है वे अकेला ना महसूस करें, समाज में सभी से जुड़कर रहें तथा अपना दुख दर्द को बांट सकें।
उन्होंने कहा कि यह क्लब सभी बुजुर्गों के लिए है यहां पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसे प्यार मोहब्बत वाला जगह बनाकर रखें। समाज की समस्याओं को यहां बैठकर प्यार से सुलझा सकेंगे। यह जगह पूरा आपका है इसे बेहतर तरीके से चलाएं ताकि हम भी सीखें। उन्होंने कहा यह ध्यान रखे हैं की क्लब में 60+ आयु वर्ग के बुजुर्ग ही प्रवेश करें एवं इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि क्लब में एक रजिस्टर भी मेंटेन करें अगर किसी बुजुर्ग को कोई परेशानी है, परिवार वाले परेशान करते हैं आदि समस्याओं का भी यथासंभव निदान करने के लिए अधिकारी आयेंगे। समय समय पर हेल्थ जांच किया जाएगा। और विभिन्न सामाजिक विकास के मुद्दे पर प्रशासनिक पदाधिकारी आप लोगों से राय मशविरा भी करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि Elder’s Club के सफल संचालन हेतु प्रत्येक क्लब का एक जनरल बॉडी होगी। जिसमें प्रखंड के 60 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक इनके सदस्य होंगे। जनरल बॉडी वर्ष में एक बार बैठक करेगी।जनरल बॉडी सभी मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परंतु सदस्यों द्वारा यदि उक्त क्लब को भंग करना चाहे तो उस पर उपायुक्त का अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।
वहीं मौके पर उपस्थित कई बुजुर्ग व्यक्ति ने क्लब निर्माण को लेकर उपायुक्त एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कहा कि ये बहुत खुशी की बात हैं कि उपायुक्त महोदय के पहल पर हम बुजुर्गों के लिए क्लब का निर्माण किया गया है। हम सब आभारी हैं कि हमारे उपायुक्त महोदय हम सभी को उत्साहित कर रहे हैं। क्यों कि समाज में ऐसे अनगिनत बुजुर्ग हैं जो किसी न किसी कारण से अपने परिवार की उपेक्षा का शिकार हैं उनमें एकांकीपन, अवसाद आदि की समस्या से ग्रसित हैं। यह क्लब उपायुक्त महोदय के द्वारा अनमोल उपहार दिया गया है।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड़ श्री अजफर हसनैन, अंचल अधिकारी श्री गुलजार अंजुम सहित संबंधित प्रखंड के वरिष्ठ नागरिक संबंधित पदाधिकारी कर्मी सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

