Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मंच में कार्यक्रम का आयोजन हुआ
    Breaking News खेल जमशेदपुर झारखंड

    मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मंच में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मंच में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

     

    घाटशिला। संवाददाता
    थर्ड नेशनल शोरीन रियू मात्सोबेसी ओपन कराटे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीतने वाले कराटेकारों के सम्मान में रविवार को मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मंच में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान काओ आशी कान कराटे डो के कराटेकार मेघा शर्मा, श्रीहान कर्मकार, अवि अरनब, सुष्मिता सिंह, संजना हेम्ब्रम, प्रीति सुंडी, सुमित पॉल, अभिजीत भट्टाचार्य, अंकित बेसरा, सोमेश्वर नायक, शुभम पॉल एवं कल्याण सोरेन को अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया।

    कराटेकारों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं बूके प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कराटेकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।

    आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने पदक विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे कराटे के बूते राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम करें, ऐसी उनकी शुभकामना है। उन्होंने कहा कि कराटे सेल्फ डिफेंस के लिए काफी जरूरी है। बच्चों के बिच पढ़ाई के साथ कराटे एवं दूसरी एक्टिविटी होनी चाहिए जिससे बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। उन्होंने शिहान गोपाल बनर्जी की भी सराहना करते हुए कहा कि वे बीते चार दशक से बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दे रहे है जो काफी सराहनीय बात है।

     

    घाटशिला बार एसोसिएशन के महासचिव आरपी मुखर्जी, बीस सूत्री प्रखण्ड कार्यक्रम क्रियान्वन समिति के अध्यक्ष सोनाराम सोरेन, पूर्वी मऊभण्डार पंचायत के मुखिया निताई मुंडा एवं उप मुखिया रूपेश दूबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। काओ आशी कान कराटे दो के घाटशिला के प्रमुख फिफ्थ डान गोपाल कृष्ण बनर्जी ने बताया कि बीते 3 एवं 4 दिसंबर को जमशेदपुर में नेशनल लेवल की चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें संस्था के दर्जनभर बच्चों ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल जीते है।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय, पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार, किड्जी की संचालिका रश्मि सिंह, ईश्वर छेत्री, फोर्थ डान मीना बनर्जी, फर्स्ट डान घासीराम पाल, चन्दन पातर, फागु मुर्मू एवं कई अन्य उपस्थित थे। संचालन आरपी सिंह ने किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी मऊभण्डार ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने सांसद से मिलकर बंद पड़ी एचसीएल-आईसीसी प्लांट को जल्द चालू कराने की मांग
    Next Article नेत्र जांच शिविर का आयोजन पूर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टर द्वारा समाज सेविका सुजाता सिंह के अध्यक्षता में किया गया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.