Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jharkhand:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर में राज्य के सातवें अत्याधुनिक मेधा डेयरी प्लांट का किया शुभारंभ
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    Jharkhand:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर में राज्य के सातवें अत्याधुनिक मेधा डेयरी प्लांट का किया शुभारंभ

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर में राज्य के सातवें अत्याधुनिक मेधा डेयरी प्लांट का किया शुभारंभ

    ● *_मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के लिए दूध पर 3 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रोत्साहन राशि के रूप में 21 करोड़ 90 लाख रुपए का सौंपा चेक_*

    ● मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि एवं वन उपजों को बाजार भी उपलब्ध कराएंगे, एमएसपी भी तय करेंगे

    ● मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा- जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वैकल्पिक खेती और इससे जुड़े अन्य कार्यों की दिशा में आगे बढ़ें,_

    ● *_मुख्यमंत्री बोले- बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत फलदार पेड़ लगाने और उसे बचाने के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद_*

    ◆ *_किसानों- पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*

    ★ *_किसान आगे बढ़ेंगे तभी राज्य और देश आगे बढ़ेगा_*

    *★ _दूध उत्पादन में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ रहे कदम_*

    डेयरी प्लांट से किसानों -पशुपालकों की बढ़ेगी आय, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    किसान आगे बढ़ेगा तभी राज्य और देश भी आगे बढेगा। इस संकल्प के साथ किसानों- पशुपालकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज पलामू में राज्य का सातवां अत्याधुनिक डेयरी प्लांट राज्यवासियों को समर्पित करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डेयरी यहां के किसानों – पशुपालकों के जीवन में बदलाव लाने में वरदान साबित होगा।

    *_किसान अपने पैरों पर खड़े हो सकें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इनकी आमदनी में इजाफा हो। ये बेहतर तरीके से जीवन यापन कर सकें। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों पशुपालकों से कहा कि आप सरकार की योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ ले और राज्य को भी मजबूती देने में योगदान करें। आप एक कदम आगे बढ़ेंगे तो सरकार आपको चार कदम आगे बढ़कर सहयोग करेगी।

    *_जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही चुनौतियां_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हो रहे जलवायु परिवर्तन से हमारी चुनौतियां भी बढ़ रही है। इसका इससे सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हो रहे हैं । मौसम में आ रहे इस बदलाव से कहीं बाढ़ आ रहा है तो कहीं सुखाड़ की स्थिति पैदा हो रही है। इस वजह से फसल उत्पादन प्रभावित हो रही है। अगर हम अभी सचेत नहीं हुए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने की लिए तैयार रहना होगा। ऐसे में वैकल्पिक खेती और इससे जुड़े अन्य कार्यों की दिशा में आगे आगे आना होगा । इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं भी शुरू की है । आप इस योजनाओं से जुड़े और खुद को जलवायु परिवर्तन के बीच खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं।

    *_बिरसा हरित ग्राम योजना का लाभ लें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम में जिस तरह की अनिश्चिता बनी रहती है , उसको देखते हुए सरकार ने बिरसा हरित ग्राम योजना शुरू की है। किसान इस योजना से जुडें और अपनी जमीन में विभिन्न प्रकार के फलदार पेड़ लगाएं। इसके लिए सरकार की ओर से आपको पेड़ लगाने के साथ पेड़ बचाने के लिए भी सरकार आर्थिक मदद कर रही है। इस योजना का लाभ लेकर आप कृषि के साथ-साथ फलों से भी अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

    *_पशुधन को दे रहे हैं बढ़ावा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में किसानों के लिए पशु काफी मायने रखती है । ऐसे में किसानों को पशुधन से समृद्ध करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना शुरू की है । इसके तहत 90 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों- पशुपालकों को पशु दिए जा रहे हैं । इतना ही नहीं, पशु शेड के लिए भी सरकार आर्थिक मदद कर रही है। इस योजना का मकसद किसानों को पशुपालन से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाना है।

    *_दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने किसानों पशुपालकों को कहा कि सरकार डेयरी प्लांट खोल सकती है , लेकिन इसे चलाने का जिम्मा आपका है । आप जितना ज्यादा दूध इस प्लांट को उपलब्ध कराएंगे , उतना ही ज्यादा दुग्ध और दुग्ध उत्पाद यहाँ तैयार होंगे। इससे ना सिर्फ यह डेयरी प्लांट मजबूत होगा, बल्कि आपकी भी आमदनी बढ़ेगी । उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो यहां और भी डेयरी प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

    *_वन उपजों को बाजार उपलब्ध कराएंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और वन उपजों की दृष्टिकोण से झारखंड काफी समृद्ध है। ऐसे में यहां के वन उपजों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । इस दिशा में सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज फेडरेशन गठन किया गया है। इसके जरिए कृषि और वन उपज को बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा तथा इसका एमएसपी भी तय होगा। इसके माध्यम से किसानों को अपने इन उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा।

    *_पशुपालकों को दूध पर 3 रुपए प्रति लीटर दी जा रही प्रोत्साहन राशि_*

    ज्ञात की राज्य सरकार के द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को दूध पर 3 प्रति लीटर की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसी के तहत यहां के किसानों- पशुपालकों के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 21 करोड़ 90 लाख रुपए का चेक आज सरकार के द्वारा मेधा डेयरी के एमडी को सौंपा गया।

    25 हज़ार किसानों- पशुपालकों कों होगा फायदा

    पलामू का मेधा डेयरी प्लांट राज्य का सातवां डेयरी प्लांट है। लगभग 28 करोड रुपए की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक डेयरी प्लांट से लगभग 25 हज़ार किसानों- पशुपालकों को सीधा फायदा होगा। इस डेयरी की वर्तमान में प्रतिदिन 50 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की क्षमता होगी, जिसे एक लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकेगा। यहां दूध के स्टोरेज और प्रोसेसिंग के लिए चार मिल्क सायलो लगाया गया है। इस डेयरी प्लांट का संचालन झारखंड मिल्क फेडरेशन करेगा।

    इस मौके पर मंत्री श्री रामेश्वर उरांव और श्री बादल, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीक, पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज जायसवाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की मानव तस्करी की घटनाओं पर राज्य सरकार गंभीर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर की घेराबंदी करने संबंधी पत्र पर सूर्य मंदिर समिति ने दी तीखी प्रतिक्रिया, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा प्रत्येक वर्ष लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में विघ्न डालना और विवाद पैदा करना विधायक सरयू राय की पुरानी आदत, विधायक को विकास से अधिक विवाद पसंद है
    Next Article सरायकेला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नें सभी पंजीकृत राजनीती दल के सदस्यों के साथ की बैठक

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.