Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन

    News DeskBy News DeskJune 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन

     

    केंद्र सरकार के अध्यादेश के मुद्दे पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अध्यादेश पर समर्थन मांगा

    झारखंड दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि मोदी सरकार पूरे देश के लिए मनमानी का आदेश ला रही है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के लिए जो आदेश दिया उस आदेश को भी नरेंद्र मोदी की सरकार ने अध्यादेश लाकर बदल दिया

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में जिस तरीके के हालात नरेंद्र मोदी की सरकार बना रही है वह देश के लिए ठीक नहीं है. मैं पूरे देश में इस बात के लिए सभी लोगों से समर्थन मांग रहा हूं कि लोकसभा में नरेंद्र मोदी का बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में नरेंद्र मोदी का बहुमत नहीं है, ऐसे में जब राज्यसभा में यह अध्यादेश आए तो इसका विरोध किया जाए, ताकि यह अध्यादेश राज्यसभा में पास ना हो पाए

     

    केजरीवाल ने कहा कि हम पूरे देश में सभी लोगों से समर्थन मांग रहे हैं और इसी क्रम में हम झारखंड भी आए हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना समर्थन दिया है. आज मैं कह सकता हूं कि झारखंड के लोगों ने दिल्ली के लोगों के लिए अपना समर्थन दे दिया है

     

    हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरीके से देश में काम किया जा रहा है उसे संघीय ढांचे पर प्रहार कहा जा सकता है. हमारे देश की ताकत अनेकता में एकता है लेकिन उस पर भी मोदी सरकार का यह कदम एक बड़ा प्रहार है.

     

    संघीय ढांचे की बात केंद्र सरकार तो करती है लेकिन काम पूरी तरह विपरीत ही रहता है.हेमंत सोरेन ने कहा कि लगातार संघीय ढांचे पर प्रहार किया जा रहा है अभी कुछ दिन पहले लोकसभा के नए भवन का उद्घाटन हुआ वह सिर्फ लोकसभा का उद्घाटन नहीं बल्कि लोकतंत्र के मंदिर का उद्घाटन हुआ और

     

    उसमें जिस तरह से काम किया गया वह सबके सामने है. गैर भाजपा शासित सरकारों पर लगातार नरेंद्र मोदी प्रहार कर रहे हैं. वह सिर्फ उन सरकारों पर प्रहार नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार है

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता अभय सिंह शास्त्रीनगर प्रकरण में उलझ गए!
    Next Article सतरह वर्ष पूर्व हुए मुकदमा में न्यायालय में हाजिर हुए भाजपाई

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.