Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का मंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का मंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का मंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा लगाए गए स्थलों का मंत्री ने किया निरीक्षण, रिक्त पदों पर नियम अनुसार स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करने के दिए निदेश

    स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सरकार प्रयासरत, योजनाओं का लाभ लें सरकार के प्रयास को सफल बनाएं युवा:

    सरकार के उद्देश्यों को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग अपेक्षित, नियोजन नीति नियमावली के आधार पर स्थानीय को प्राथमिकता दे निजी संस्थान

    रोजगार मेला में हुए 2100 रजिस्ट्रेशन, 1118 आवेदन हुए शॉर्टलिस्ट वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में किया गया चयनित

     

    जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण का परिवहन विभाग झारखंड सरकार, ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा तथा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शिवेंदु कुमार, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला श्री सनद कुमार अचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।

    आज आयोजित रोजगार मेला में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के द्वारा कुल 25 से अधिक स्टाल लगाए गए। जिनमे संध्या चार बजे तक कुल 2100 रजिस्ट्रेशन हुए, कुल पंजीकृत आवेदनों में 1118 आवेदन शॉर्टलिस्ट किया गया वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में चयनित किया गया।

    बताते चले की सर्वप्रथम कार्यक्रम को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन क्रम में उपायुक्त ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्थानीय निजी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दिलाना रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने मेला में आए किशोर किशोरियों को आगे आकर विभिन्न स्टॉल पर निरीक्षण कर अपने योग्य पद के लिए आवेदन करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में सभी निजी संस्थापकों के साथ बैठक कर सरकार के नियोजन नीति नियमावली से अवगत कराया गया है, सभी स्थानीय निजी संस्थान रिक्त पदों पर नियुक्ति में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने कहा की आने वाले दिनों में सभी निजी संस्था से रिपोर्ट मांगी जाएगी कि किस संस्थान में नियम नियमावली के अनुपालन कर रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है।

    उसके तत्पश्चात कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा विधायक श्री दशरथ का बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अपने मंतव्य साझा की। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार प्राथमिकता के आधार पर यहां के स्थानीय आदिवासी मूल वासियों को रोजगार से जोड़ने को लेकर कृत संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा की सरकार गांव- गांव पंचायत- पंचायत शिविर लगाकर एक ओर जहां जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के हाथों में रोजगार देकर उनका जीवन सुखमय बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनीज सम्पदाओ से भरा राज्य है, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा इच्छुक लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं विभिन्न माध्यम से ऋण प्रदान किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके, ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अपने संबोधन क्रम में उन्होंने निजी कंपनियों द्वारा सरकार को किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा की अब मौका है कि सरकार कोई उद्देश्य को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग आपेक्षित है, रिक्त पदों पर सरकार के नियोजन नीति नियमावली के आधार पर 75% स्थानीय बेरोजगार युवाओं का नियुक्ति करें।

    कार्यक्रम के अंत में रोजगार मेला में विभिन्न पदों हेतु चयनित कुल 18 युवक-युवतियों के बीच माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण कर उन्हें नए जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। इसके तत्पश्चातय माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने जिले के विकास योजनाओं (लघु सिंचाई विभाग से 38, कल्याण विभाग से 13 और वन विभाग की एक योजना। की आधारशिला रखी।

    कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य (टुलु) के साथ उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई,
    अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:एमटीएमएच ओपीडी में कैनकेयर संस्था द्वारा 21वा कैंसर सरवाइवर डे मनाया गया
    Next Article कुछ पल का तम्बाकू सेवन की खुशी पूरे जीवन के लिए घातक: सिविल सर्जन

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.