Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  Jamshedpur:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

     Jamshedpur:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     Jamshedpue:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान

    जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पावन त्यौहार रक्षाबंधन गुरुवार को शहर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। रक्षाबंधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बहनों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्र की सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके आवास पर आए साकची, गोलमुरी,

     

     

    भालूबासा एवं मानगो क्षेत्र की सैकड़ों मुस्लिम बहनों ने पूर्व सीएम रघुवर दास की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किया और उनकी रक्षा का संकल्प लेकर सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गैस सिलिंडर के दाम में 200 रुपये की कमी कर करोड़ों माताओं-बहनों को स्नेह पर्व रक्षाबंधन का उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक बुराई तीन तलाक खत्म कर मुस्लिम बहनों के संवैधानिक, मौलिक और लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत किया और महिलाओं को सम्मान और नया आत्मविश्वास प्रदान किया।

     

     

    वहीं, उन्होंने झारखंड में बढ़ते महिला अत्याचार पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में हेमंत सरकार के गठन के बाद से ही पूरे प्रदेश में महिला अत्याचार एवं व्यभिचार की घटना में बढ़ोतरी हुई है। सरकार को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होकर माताओं-बहनों की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

    वहीं, उपस्थित बहनों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा घेरलू गैस सिलिंडर में 200 रुपये एवं उज्ज्वला योजना के सिलिंडर में 400 रुपये की कमी होने पर हर्ष जताते हुए पीएम मोदी का आभार जताया। अल्पसंख्यक समुदाय की बहनों ने तीन तलाक खत्म करने और गैस के दाम में बड़ी राहत देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी ऐसे ही देश की भलाई के कार्य करते रहें और गरीबों की सेवा करते रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीरपुर प्रखंड में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के विरोध में उनकी प्रति जलाई गई।
    Next Article रक्षा बंधन यह एक ऐसा त्यौहार है जहां पर भाई-बहन एक दूसरे का रक्षा का वादा करते हैं :चिराग पासवान

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.