Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में एक तरफ सियासी ड्रामा जारी है तो दूसरी तरफ कुड़मी आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द बैठकों का दौर जारी
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में एक तरफ सियासी ड्रामा जारी है तो दूसरी तरफ कुड़मी आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द बैठकों का दौर जारी

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में एक तरफ सियासी ड्रामा जारी है तो दूसरी तरफ
    कुड़मी आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द बैठकों का दौर जारी

    अमन कुमार

    झारखंड में एक तरफ सियासी ड्रामा जारी है तो दूसरी तरफ आंदोलनकारियों ने सरकार को सकते में डाल रखा है ट्रेनें रद्द है व्यापार प्रभावित हो रही है कुड़मी आंदोलन पूरे शबाब पर है सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी अपनी विधायकी बचाने के चक्कर में है 1932 के खतियान की बात होते ही महा गठबंधन में भी दरार हो गया है उहापोह की स्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोनाकाल के बाद पहली बार पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की है और बैठक में वर्दी के सम्मान बढ़ाने की बात कह कर पुलिस पदाधिकारियों का मनोबल भी बढ़ाया वही गठबंधन दल के नेताओं के साथ भी बैठक की

    एक तरफ बैठकों का दौर जारी था तो दूसरी तरफ झारखंड में कुड़मी आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द, व्यापार प्रभावित, मांगों पर अड़े आंदोलनकारी

    कुड़मी को अनुसूचित जाति (एसटी) में शामिल करने समेत अन्य मांगों को लेकर कुड़मी समाज का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा. झारखंड के बहरागोड़ा, बरसोल, चाकुलिया और घाटशिला अनुमंडल इस आंदोलन से काफी प्रभावित है. रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम रहने से व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है.

    कुड़मी को अनुसूचित जाति (एसटी) में शामिल करने समेत अन्य मांगों को लेकर कुड़मी समाज का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा. पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के बहरागोड़ा, बरसोल, चाकुलिया और घाटशिला अनुमंडल इस आंदोलन से काफी प्रभावित है. पश्चिम बंगाल के खेमासोली में रेलवे ट्रैक और लोधासोली में हाईवे जाम से व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है. इससे सैकड़ों ट्रकों में मछलियां, सब्जियां, फूल, दूध 3 दिन से जाम में फंसे होने के कारण बर्बाद हो गए हैं. झाड़ग्राम जिला बंधक बना हुआ है. इस जिले में घुसने का हर मार्ग अवरुद्ध है.

    रेलवे के साथ-साथ हाईवे को भी आंदोलनकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है. झाड़ग्राम के पास लोधासोली हाईवे 3 दिनों से जाम है. इस अनिश्चितकालीन जाम के कारण झाड़ग्राम घुसने का कोई मार्ग नहीं बचा. इससे यहां का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो गया है. कुड़मी समाज की मुख्य मांगें कुड़मी को एसटी का दर्जा देने, कुड़माली भाषा को मान्यता देने और सरना धर्म कोड को लागू करना हैं

     

    झाड़ग्राम में प्रतिदिन मछलियां, दूध, सब्जी समेत अन्य सामान आते हैं, जो 3 दिनों से नहीं आ रहे हैं. इससे व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा है. दुर्गा पूजा में झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाकों में अच्छा व्यवसाय होता है. जाम से व्यापारी त्रस्त हैं. कुड़मी समाज अपनी मांगों से समझौता करने के मूड में नहीं है. पुलिस बल प्रयोग से पीछे हट रही है. हर दिन जाम में लोग परेशान हैं.

    जाम के कारण तीसरे दिन खड़गपुर टाटा मेन रूट की सभी ट्रेनें रद्द रहीं. हजारों लोग प्रभावित हैं. सबसे अधिक प्रभाव सब्जी, फूल, दूध, छेना के व्यापारियों पर पड़ा है.
    दुर्गा पूजा के पूर्व इस तरह के बड़े आंदोलन से झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाकों में अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है. कपड़े और जूते के व्यापारी कोलकाता से व्यापार नहीं कर पा रहे हैं.

    बहरहाल देखना है कि बैठकों के दौर के दौरान किस तरह सरकार आंदोलन से निपटने की तैयारी करती है किस तरह आम जनता को राहत दिलाने के लिए कदम उठाती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा
    Next Article सभी प्रखण्ड अध्यक्ष अविलंब प्रखण्ड कार्यकारिणी का गठन 10 अक्टूबर से पूर्व करें:अविनाश पाण्डेय

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.