Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद रत्न अवार्ड लेकर सांसद विद्युत वरण महतो पहुंचे लौहनगरी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    संसद रत्न अवार्ड लेकर सांसद विद्युत वरण महतो पहुंचे लौहनगरी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    News DeskBy News DeskApril 3, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संसद रत्न अवार्ड लेकर सांसद विद्युत वरण महतो पहुंचे लौहनगरी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    ■ दर्जनों स्थानों पर विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने किया सांसद का अभिनंदन, भाजपा जिला कार्यालय में बोले सांसद- शहरवासियों का सम्मान पाकर अभिभूत हूँ, यह सम्मान लौहनगरी की जनता को समर्पित।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर से भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद शनिवार को पहली बार लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचे। राँची से जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी। जमशेदपुर पहुंचने पर सांसद विद्युत महतो ने सर्वप्रथम पारडीह काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दर्जनों स्थानों पर विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद विद्युत महतो का भव्य स्वागत किया। संध्या 6 बजे सांसद विद्युत महतो का आगमन साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुआ। सांसद के कार्यालय प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा के बीच भाजपा जिंदाबाद, विद्युत महतो जिंदाबाद के नारों के संग सांसद का स्वागत किया। कार्यालय परिसर में भाजपा ममहानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने पगड़ी, शक्ति के प्रतीक तलवार, अंगवस्त्र भेंटकर एवं पुष्पमाला से सांसद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शानदार आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। समारोह के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासियों के द्वारा मिले सम्मान से अभिभूत हूँ। जिस आशा एवं विश्वास के साथ जमशेदपुर की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया, उसपर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया है। आगे भी जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों के निष्पादन लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा। सांसद ने कहा कि शहर के सभी ज्वलंत मुद्दों पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूर्ण समाधान के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। श्री महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए संसद रत्न पुरस्कार शहर की जनता एवं कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि देश के 788 सांसदों के बीच विद्युत वरण महतो को ‘संसद रत्न’ सम्मान मिलना जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।सांसद विद्युत वरण महतो ने जनता की प्रखर आवाज बनकर संसद भवन में मुद्दों को उठाकर उनके समुचित निदान के लिए लगातार प्रयास किया है। उनके इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि उत्कृष्ट सांसद पुरुस्कार के बाद उन्हें संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। सांसद विद्युत महतो को मिले इस सम्मान से लौहनगरी के कार्यकर्ता हर्षित एवं उत्साहित हैं।

    इससे पहले, सांसद विद्युत वरण महतो का पारडीह काली मंदिर के समीप पटमदा, कमलपुर और बोड़ाम मंडल, पारडीह चौक पर आजादनगर मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा, डिमना स्थित बिग बाजार के समीप उलीडीह मंडल, एमजीएम चौक एमजीएम मंडल, मानगो चौक पर मानगो मंडल, बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप सीतारामडेरा मंडल, एमजीएम गोलचक्कर पर साकची पुर्वी मंडल, शीतला मंदिर चौक पर साकची पश्चिम, साकची बड़ा गोलचक्कर पर युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, पुराना बस स्टैंड के समीप किसान मोर्चा, एस टी मोर्चा, एस सी मोर्चा एवं बंगाल क्लब के समीप भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया। पूरे रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी कर सांसद का स्वागत किया।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, राजकुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज सिंह, चितरंजन वर्मा, डॉ राजीव कुमार, राजन सिंह, कल्याणी शरण, संजीव कुमार, अनिल सिंह समेत जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, मणि मोहन्ती, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, बिनानंद सिरका एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने मनाया हिन्दू नववर्ष महाआरती, द्वीप प्रज्वलित एवं तिलक लगाकर नववर्ष का किया स्वागत

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.