Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एकतरफा सुनवाई का आरोप लगाकर प्रभारी प्राचार्य ने डीईओ से लगाई गुहार
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    एकतरफा सुनवाई का आरोप लगाकर प्रभारी प्राचार्य ने डीईओ से लगाई गुहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एकतरफा सुनवाई का आरोप लगाकर प्रभारी प्राचार्य ने डीईओ से लगाई गुहार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खोदावंदपुर/बेगूसराय। जिला अपीलीय प्राधिकार में एकतरफा सुनवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए एमआरडी इंटर कॉलेज मेघौल के प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद शमशाद खां ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने सात अक्टूबर को डीईओ को आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई करने तथा अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग की है. प्रभारी प्राचार्य ने आवेदन में बताया है कि जिला अपीलीय प्राधिकार के समक्ष अपील वाद संख्या- 23/2025 (एकनाथ पाठक बनाम प्राचार्य सह सदस्य सचिव, एमआरडी इंटर कॉलेज, मेघौल) की सुनवाई के लिए सात अक्टूबर को दोपहर दो बजे का समय निर्धारित था. वह अपने अधिवक्ता के साथ अपना पक्ष रखने के लिए प्राधिकार के समक्ष उपस्थित हुए थे. उन्होंने आरोप लगाया है कि पीठासीन पदाधिकारी ने उनके अधिवक्ता को सुनवाई में शामिल होने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वे देर से पहुंचे हैं. इसके बाद वाद को अंतिम आदेश के लिए निश्चित कर दिया गया, साथ ही अगली तिथि की जानकारी कॉज लिस्ट के माध्यम से प्राप्त करने की बात कही गयी. प्रभारी प्राचार्य के अनुसार उनके अधिवक्ता ने न्यायालय के निर्धारित समय का हवाला देते हुए सुनवाई का अवसर देने का आग्रह किया था. इसके बावजूद उनके पक्ष की सुनवाई किए बिना मामले को अंतिम आदेश के लिए निश्चित कर दिया गया. प्रभारी प्राचार्य ने इसे न्यायसंगत नहीं बताते हुए डीईओ से मामले में हस्तक्षेप कर अपना पक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी, बेगूसराय, राज्य अपीलीय प्राधिकार के अध्यक्ष/पीठासीन पदाधिकारी तथा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, पटना को भी भेजी गयी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार राज्य ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ का तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन समाप्त
    Next Article सेवा शिविर में 168 लोगों ने सौंपे आवेदन।राजस्व से जुड़े 100 मामले पहुंचे,

    Related Posts

    दो आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

    October 8, 2026

    बड़बिल में ओडिशा बंद का व्यापक असर

    October 8, 2026

    सरकार ने रास्ता नहीं दिया, गांव ने ख़ुद बना ली सड़क

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दो आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

    बड़बिल में ओडिशा बंद का व्यापक असर

    सरकार ने रास्ता नहीं दिया, गांव ने ख़ुद बना ली सड़क

    कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ें युवाओं को

    डीएवी खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    मतदान निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो:जिला पदाधिकारी

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    नवरात्र में आपत्तिजनक गरबा आयोजनों का विरोध करेगा विहिप

    रूपी सोरेन जी के अंतिम दर्शन कर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    पिल्लू के प्रकोप से अतरुआ बहियार में मकई-सोयाबीन की फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.