Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18 फरवरी को बहरागोड़ा में आयोजित होगा आठवाँ सामुहिक विवाह समारोह, जरूरतमंद बेटियों की हाथ में लगेगी मेंहदी : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    18 फरवरी को बहरागोड़ा में आयोजित होगा आठवाँ सामुहिक विवाह समारोह, जरूरतमंद बेटियों की हाथ में लगेगी मेंहदी : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    18 फरवरी को बहरागोड़ा में आयोजित होगा आठवाँ सामुहिक विवाह समारोह, जरूरतमंद बेटियों की हाथ में लगेगी मेंहदी : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    आगामी 18 फरवरी को बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आठवाँ सामुहिक विवाह समारोह आयोजित होगा । इस विवाह समारोह में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के गरीब परिवार के बेटियों का धूमधाम से विवाह सम्पन्न होगा । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के बहरागोड़ा स्थित आवास में सम्पन्न बैठक में उक्ताशय का निर्णय लिया गया । बैठक में बहरागोड़ा तथा बड़शोल मंडल के सभी पंचायतों के कार्यकर्ता शामिल हुए । बैठक का संचालन बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से विगत 7 वर्षों से बहरागोड़ा में गरीब माता-पिता के कन्याओं के विवाह अत्यंत धूम-धाम तथा गरिमा के साथ सम्पन्न हो रहा है ।

     

     

    अबतक 167 गरीब बेटियों का विवाह कराया जा चुका है । उन्होंने कहा कि सामुहिक विवाह अनुष्ठान वस्तुतः एक सामाजिक उत्सव का रूप ले चुका है जिसमें हजारों लोग बेटियों को आशीर्वाद देने विवाह मंडप पर पहुंचते हैं । यह सामाजिक समरसता का एक अनोखा अनुष्ठान है जिसमें जातियों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण समाज एक साथ आयोजन में सम्मिलित रहता है । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि बेटियां समाज की स्वाभिमान होती हैं । गरीब घर में जन्म लेने वाली बेटी के विवाह में आर्थिक कठिनाइयां अड़चन न बने, इस हेतु ऐसे समारोह का आयोजन किया जा रहा है । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि पूरा सामुहिक विवाह समारोह पोलीथिन एवं प्लास्टिकमुक्त होगा । बैठक को मनोज गिरि, गोविन्द गोपाल जेना, बाप्टु साव, सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, निर्मल दुबे, मिन्टु पाल, तपन पंडा, भवानी शंकर घोष, सत्येन माइति, श्रीबत्स घोष, भक्ति श्री पंडा, उत्पल पैड़ा, महादेव बैठा, वीणा पात्र तथा कृष्णा पाल ने भी संबोधित किया ।

     

     

     

    बैठक में अपूर्वसुन्दर दास,मिहिर दलाई, मिंटू नायक, कबिन्दरनाथ कुंडु,कमलेश साव, हेमकांत भैईया,असीम कुंडु,जहरलाल पाल,खोकन पाल,स्वरूप सीट, आनंद साव,अभिजीत पांडा,संजय साव,दिलीप साव,कौशिक माइती,कुणाल सीट,अनल कामिला,गिरिधारी कुंडु,प्रबीर बेरा,अभिजीत बाग,अभिजीत पात्र, अक्षय दास,मिथिलेश यादव,अर्जुन मंडल,सागर मिश्र,सचिन नायक,स्वरूप पाणिग्राही, सत्यवान पैरा,पार्थोसरथी बेरा,समीर सेनापति, रबिन पात्र,देबि प्रसाद दुबे,पार्थो झा,बबलू दास,रंजीत कारेक,सुखेंदु पात्र, बिना पात्र, कृष्णा पाल,नंदिता घोष, मीता दत्त,शकुंतला महतो,मोनालिसा माइती,हैमबोती बेरा,मामोनी दास,ललिता कर,मंजुला पोलाई,केरी सोरेन,रदगगोविंद भोक्ता, भालू दास,दिवाकर शर्मा,समीर नंदी,सरत नायक, पीताम्बर मुर्मू, सनातन मुर्मू, मुना पाल,निरंजन धवड़िया,जय बेरा,नाराण मांडी, आदि उपस्थित थे।

    18 फरवरी को होगा आठवाँ सामुहिक विवाह jamshedpur:जरूरतमंद बेटियों की हाथ में लगेगी मेंहदी : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article भगवानपुर पुलिस ने एक महिला को23 बोतल अंग्रेजी शराब ,एवं 4 लीटर देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.