Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना टीकाकरण में अव्वल रहने पर झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला को मिला सम्मान
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा साहित्य

    कोरोना टीकाकरण में अव्वल रहने पर झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला को मिला सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना टीकाकरण में अव्वल रहने पर झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला को मिला सम्मान

     मुख्यमंत्री के हाथों उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-सह- एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसीएमओ ने पुरस्कार ग्रहण किया, उपायुक्त ने कहा- यह पुरस्कार पूरी टीम को समर्पित
    झारखंड विधानसभा सभागार में सम्मानित हुए जमशेदपुर के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ अनीता शर्मा और मनोज कुमार सिंह

    कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लगातार चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त पर रहने पर पूर्वी सिंहभूम जिला को आज झारखण्ड विधानसभा की 21वीं वर्षगांठ समारोह में सम्मानित किया गया। माननीय राज्यपाल, झारखंड एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष, झारखंड की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री के हाथों उपायुक्त श्री सूरज कुमार, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ ए के लाल तथा एसीएमओ डॉ साहिर पाल ने पुरस्कार ग्रहण किया । इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान उन सभी कोरोना वारियर्स, वैक्सीनेशन कोषांग की पूरी टीम, सभी बीडीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मचारी को समर्पित है जिनके अथक प्रयास से टीकाकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। जिलेवासियों का विशेष आभार जिन्होंने इस अभियान के शुरुआत से ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा सफल बनाया।

    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन शिक्षकों 1.मनोज कुमार सिंह, शिक्षक हिन्दुतान मित्र मंडल, मध्य विद्यालय 2. अनिता शर्मा, शिक्षिका, लक्ष्मीनगर मध्य एवं उच्च विद्यालय तथा 3. श्री रामस्वरूप यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक, उच्च विद्यालय, कोकपाडा को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया । साथ ही तीरंदाजी के क्षेत्र में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्वी सिंहभूम की बेटियां कोमलिका बारी एवं अंकिता भगत को सम्मानित किया गया । उपायुक्त ने सम्मानित शिक्षकों एवं तीरंदाज बेटियों को राज्य स्तर पर सम्मान पाने के लिए बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आगे भी अपनी प्रतिभा से जिला एवं राज्यवासियों को नई राह दिखायें तथा अपनी प्रतिभा के असाधारण प्रदर्शन से प्रेरणास्रोत बने रहें ।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण सम्बंधित निष्पादित एवं लंबित वादों की जिलापदाधिकारी ने की समीक्षा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.