Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरयू राय एमजीएम अस्पताल की खस्ताहालत देख बिफरे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरयू राय एमजीएम अस्पताल की खस्ताहालत देख बिफरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरयू राय एमजीएम अस्पताल की खस्ताहालत देख बिफरे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण में चल रहे कई विकास कार्यों का जायज़ा लिया. उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस, पथ निर्माण विभाग, विशेष प्रमंडल एवं टाटा स्टील यूएसआईएल के अधिकारियों को काम में तेज़ी लाने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने एमजीएम अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया और अस्पताल के अधीक्षक-उपाधीक्षक के साथ अस्पताल की स्थिति दिनानुदिन बद से बदतर होते जाने के बारे में जानकारी प्राप्त की.

     

     

    यहां जारी एक वक्तव्य में श्री सरयू राय ने कहा कि भुइयांडीह के आक्सीजन कॉलोनी में बन रहा पेयजल शोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) बनकर तैयार हो गया है. सितंबर के अंत तक कई इलाक़ों के घरों में इस संयंत्र से पानी मिलने लगेगा. इस बीच बाबूडीह, लाल भट्ठा क्षेत्रों में पाईप बिछाने का काम शुरू हो जाएगा. जोजोबेड़ा में भी इसी माह से घरों में पानी मिलने लगेगा. लिट्टी चौक के आगे जहां नदी पर पुल बनना है, वहां मुख्य सड़क से नदी तक सड़क बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है.

     

     

    एमजीएम की स्थिति बदतर, सुधारने में कम से कम चार साल लगेंगे
    विधायक सरयू राय ने कहा कि एमजीएम अस्पताल की दुर्दशा देखने और स्थिति सुधारने के लिए अस्पताल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक से बात करने के बाद वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि विगत चार वर्षों में अस्पताल की स्थिति जितनी बदतर हुई है, उसे सुधारने में कम से कम चार साल और लगेंगे.

     

     

    स्वास्थ्य मंत्री का प्रतिनिधि चला रहा समानांतर ऑफिस
    एमजीएम अस्पताल की दुर्दशा का मुख्य कारण अस्पताल के कार्यों में स्वास्थ्य मंत्री का राजनीतिक हस्तक्षेप है. स्वास्थ्य मंत्री का एक प्रतिनिधि अनाधिकृत रूप से अधीक्षक के कार्यालय के सामने एक बड़ा कमरा क़ब्ज़ा करके अधीक्षक के समानांतर ऑफिस चला रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा दैनिक राशिफल
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का तूफानी दौरा, जगह जगह कार्यकर्ता द्वारा स्वागत

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.