Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शारदीय नवरात्र के दौरान दशहरा से ठीक पहले पांच दिनों तक आदिवासी पुरुष कर रहे दसाई नृत्य
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शारदीय नवरात्र के दौरान दशहरा से ठीक पहले पांच दिनों तक आदिवासी पुरुष कर रहे दसाई नृत्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्वी सिंहभूम जिले के आदिवासी बहुल गांवों में दशहरा से पहले पांच दिनों तक पुरुष महिला बन जाते हैं। आदिवासी समुदाय के भीतर ऐसा होता है। दरअसल, इस समुदाय में शारदीय नवरात्र के दौरान दशहरा से ठीक पहले पांच दिनों तक आदिवासी पुरुष दसाई नृत्य करते हैं। यह कला उनकी समृद्ध संस्कृति का हिस्सा रहा है।

     

    दसाई नृत्य में भाग लेने वाले पुरुष पहले महिलाओं का रूप धारण करते हैं, फिर पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नृत्य करते हैं। महिला रूप में ही वे नृत्य करते हुए घर घर जाते हैं। नृत्य के दौरान सूखे कद्दू से बने एक विशेष प्रकार के वाद्ययंत्र बजाते हैं। इसे भुआंग कहा जाता है। आदिवासी लोग इससे मधुर ध्वनि निकलते हैं। आप भी इसे सुनकर मोहित हो उठेंगे। इसके अलावा इस नृत्य में थाली और घंटी का इस्तेमाल होता है। थाली, घंटी और भुआंग जब समवेत स्वर में बजते हैं तो इसकी आवाज और दिलकश हो उठती है। ऊपर से एकसाथ माथे पर मोर का पंख सजा कर झूमते आदिवासी नृत्य को ऊंचाई प्रदान करते हैं।

     

     

    ईचागढ़ के आमडा टोला निवासी अनिल मुर्मू बताते हैं कि इस कला का जन्म कैसे हुआ, युवाओं का इसकी जानकारी नहीं है। दरअसल, इसका जन्म क्रांतिकारियों को ढूंढने के लिए हुआ था। जब बाहरी आक्रमणकारियों ने आदिवासी समुदाय के क्रांतिकारियों को बंदी बना लिया। सभी आदिवासी पुरुषों को इलाके से खदेड़ दिया। उसी दौरान क्रांतिकारियों को खोजने के लिए आदिवासी पुरुष महिला रूप धारण कर नृत्य करते हुए अलग-अलग टोलियों में निकलते थे। इस नृत्य में शामिल पुरुष साड़ी पहनकर माथे पर मोर का पंख लगाकर खुद को औरत की तरह सजाते हैं। दसाई नृत्य हाय रे हाय.. से शुरू होता है, जो दुख का प्रतीक है। यानी क्रांतिकारियों को बंदी बनाने का दुख इसमें झलकता है।

    शारदीय नवरात्र के दौरान दशहरा से ठीक पहले पांच दिनों तक आदिवासी पुरुष कर रहे दसाई नृत्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआशियाना अनंतारा सोसाइटी में कलश स्थापना के दिन से ही महिलाएं व्रत रखकर कर रही है देवी की आराधना
    Next Article बारह दिन से लापता बेटे की तलाश में परिजन पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.