सक्सेस स्टोरी
प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं अंचल अधिकारी पंकज कुमार की संवेदनशीलता के कारण केवल 15 मिनट में युवती का बना जाति प्रमाण पत्र
उक्त युवती ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी का जताया आभार साथ ही सरकार को दी धन्यवाद।
आपके_अधिकार_आपकी सरकार_आपके द्वार* कार्यक्रम ने आम लोग के लिए संजवनी बूटी का कार्य कर रहा हैं। एक ऐसा ही वाकया आज फतेहपुर प्रखंड के सिमलाडंगाल पंचायत के रीना कुमारी पिता विनोद सोरेन का हैं।
आज रीना कुमारी सभी कागजात के साथ आपके_अधिकार_आपकी सरकार_आपके द्वार* कार्यक्रम में फतेहपुर प्रखंड के सिमलाडंगाल पंचायत में पहुंची जहां आज रीना कुमारी की मुलाकात प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार के साथ हो गई। बीडीओ साहब ने रीना कुमारी से पूछे की आप यहां किस लिए आए हैं। रीना कुमारी ने बताया कि सर मैं पिछले 2 साल से कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अंचल कार्यालय जा रही थी पर अभी तक नहीं बन पाया हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फोरन संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया साथ ही सभी कागजात को पूर्ण करते हुए मात्र 15 मिनट में रीना कुमारी का कास्ट सर्टिफिकेट बना दिया गया।
रीना कुमारी आज बहुत खुश हैं वे प्रखंड विकास पदाधिकारी को धन्यवाद दे रही साथ ही कहा की सरकार ने ऐसा कार्यक्रम चला कर हम गरीबों के लिए संजविनी जैसा कार्य किए हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोगों को कोई कठिनाई ना हो उनकी समस्याओं का ससमय निष्पादन हो सके इसके लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं। हमारा प्रयास है कि आम लोगों को प्रखंड कार्यालय का अनावश्यक चक्कर ना लगाना पड़े, जाति, आवासीय, आय सहित अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करवाने हेतु लोगों को दौड़ना न पड़े।

