Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर काॅलोनी में नाली का चैम्बर और नाली की सफाई नहीं होने के कारण इसका गंदा पानी….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर काॅलोनी में नाली का चैम्बर और नाली की सफाई नहीं होने के कारण इसका गंदा पानी….

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर काॅलोनी में नाली का चैम्बर और नाली की सफाई नहीं होने के कारण इसका गंदा पानी आॅवर फ्लो करके लोगों के घरों पर प्रवेश कर जा रहा है जिसके कारण लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह द्वारा जमशेदपुर अक्षेस से इसकी शीघ्र सफाई करवाने का अनुरोध किया था परंतु इसपर त्वरित कारवाई नहीं हुई। कई बार अनुरोध करने के बाद सफाई सुपरवाइजर द्वारा इसका सर्वे तो किया गया परंतु इसकी सफाई करने पर पहल नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय से संपर्क कर इसका समाधान करने का गुहार लगाया। दिनांक 26 दिसंबर, 2022 को विधायक सरयू राय के निर्देश पर विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, भाजमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण सिंह और उपाध्यक्ष गौतम धर ने स्थानीय लोगों के साथ जमशेदपुर अक्षेस के सफाई सुपरवाइजर आर के शर्मा और सफाई संवेदक के सुपरवाइजर अस्मित मंडल के साथ स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया। इसकी जानकारी जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर क्रिस्टिना कच्छप को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। सफाई सुपरवाइजर ने आश्वस्त किया था कि किसी भी हाल में इसकी सफाई मंगलवार को हो जाएगी। आज मंगलवार को इसकी सफाई करने का कार्य सफाई ठेकेदार द्वारा किया गया परंतु सफाई संवेदक सुधांसु ओझा द्वारा स्थल पर पहुँचकर कार्य को रोक दिया जाता है और उनके द्वारा यह यह कहा जाता है कि इस कार्य को नहीं करना है।

    बारीडीह मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने इसकी सूचना हरेराम सिंह को दी जिसके उपरांत हरेराम सिंह ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। आश्चर्य की बात है कि जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने यह प्रतिक्रिया देकर फोन काट दिया कि सुधांशु ओझा से आपका क्या मतभेद है जो वे कार्य नहीं करना चाहते हैं। थोड़ी देर बाद वे वापस फोन करके बोलते हैं कि नाली बनाते समय ही गलत तरीके से नाली का निर्माण किया गया गया है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।

    जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी की ऐसा गैर जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया हैरान कर देने वाला है। आश्चर्य की बात है कि जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को संवेदक के प्रति इतनी हमदर्दी क्यों है कि जनहित की बात छोड़कर 7 वर्ष पूर्व निर्माण किये गये नाली की वे दोष निकाल रहे हैं। जबकि उक्त नाली का निर्माण भी जमशेदपुर अक्षेस द्वारा किया गया था। इतने संवेदनशील मामले में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी स्वयं निर्देश देकर नाली की सफाई करवानी चाहिए ताकि वहाँ के स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआइए एक साथ मिलकर करते हैं नए साल में समाज के लिए कुछ नया…..
    Next Article समय का सदुपयोग करते हुए भगवान का स्मरण करें: वृजनंदन शास्त्री

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.